National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 6, 2026 7:34 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 6, 2026 7:34 am

बंद घर में चोरी का खुलासा: 3 शातिर गिरफ्तार, ₹1.70 लाख नगद व जेवरात बरामद

बंद घर में चोरी का खुलासा: 3 शातिर गिरफ्तार, ₹1.70 लाख नगद व जेवरात बरामद

 

देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में बंद घर में हुई चोरी का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है।

कोतवाली विकासनगर पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से करीब 1 लाख 70 हजार रुपये नकद, ज्वेलरी और चोरी में इस्तेमाल सामान बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि 6 अप्रैल 2026 को नायरा पेट्रोल पंप के सामने बाईपास रोड स्थित एक बंद मकान में चोरी की वारदात हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने 20 अप्रैल को तीनों आरोपियों को त्यागी फार्म हाउस के पास से धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों में इस्तियाक, अनीश और नफीस शामिल हैं, जो पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने पहले दिन में घर की रेकी की और फिर रात में ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए।

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *