National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 6:26 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 6:26 pm

हरी घाट, यमुना तट पर यमुना की प्रतिमा लगाई जायेगी, इसके लिए लोक पंचायत तीर्थ समिति द्वारा सरकार से भी यमुना की प्रतिमा लगाने के लिए प्रयास जायेगा ।

 

कालसी 14 जनवरी।

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर यमुना घाट हरिपुर में लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति द्वारा आयोजित आठवां महा धार्मिक अनुष्ठान के मे सुप्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य शिवप्रसाद नौटियाल ने कहा है कि हरिपुर को भविष्य में कुंभ क्षेत्र के रूप में विकसित हो इस पर भी विचार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरिपुर का वैदिक पुराणों में विशेष महत्व रहा है, इस महत्व को बनाए रखने के लिए प्रत्येक वर्ष यहां पर विशाल धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाने चाहिए।
लोक पंचायत तीर्थ समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर हरी घाट, यमुना तट पर धर्म ध्वजा फहराने के पश्चात व्यास शिवप्रसाद नौटियाल ने कहा है कि मकर संक्रांति के दिन हरीघाट हरिपुर से मां यमुना का अचमन करना और स्नान पूजा अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान करना अत्यंत पुण्य का कार्य है।
इस अवसर पर व्यास शिव प्रसाद नोटियाल ने कहा है कि हरिपुर यमुना के इस क्षेत्र को कुंभ क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए साथ ही उन्होंने कहा है कि यहां पर जौनसार बावर की देव ड़ोलियों को आमंत्रित कर इस स्थान को व्यापक रूप से विकसित किया जाना चाहिए।
व्यास शिवप्रसाद नौटियाल ने कहा कि सरकार द्वारा यमुना घाट निर्माण के लिए शिलान्यास करना सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा है कि यमुना तट पर कहीं भी घाट नहीं थे हरिपुर में घाट बनने से यमुना की महिमा बढ़ेगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।
इस अवसर पर विजय शास्त्री महाराज, कपिल जी महाराज, पंडित शिवानंद उनियाल, पंडित विपिन जोशी, संजय जोशी, कलम सिंह चौहान, श्रीचंद शर्मा, भारत चौहान, सुंदर लाल नौटियाल, रणवीर सिंह चौहान, कनिष्ठ प्रमुख रितेश असवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर अनिल तोमर केसर नेगी, नैन सिंह राणा, गंभीर चौहान, सतपाल चौहान, कांति चौहान, प्रीतम सिंह, सुनील चौहान आदि लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम के पश्चात हुई लोक पंचायत के कार्यकर्ताओं की बैठक में निर्णय लिया गया है कि हरी घाट, यमुना तट पर यमुना की प्रतिमा लगाई जायेगी, इसके लिए लोक पंचायत तीर्थ समिति द्वारा सरकार से भी यमुना की प्रतिमा लगाने के लिए प्रयास जायेगा । साथ ही बैठक में यह भी तय हुआ है कि वर्ष में एक बार जौनसार बावर के देव डोलियों को इस स्थान पर आमंत्रित कर इसके व्यापकता को और बढ़ाया जाए। साथ ही सरकार से घाट निर्माण के कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए भी निवेदन किया जाएगा।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।