National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

July 13, 2026 3:09 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

July 13, 2026 3:09 am

नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले शातिर अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

देहरादून से बड़ी खबर… नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले शातिर अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को सकुशल बरामद कर लिया है।
मामला थाना सहसपुर क्षेत्र का है, जहां 7 अप्रैल 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि रुद्रपुर निवासी दानिश नाम का युवक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई और अभियुक्त की तलाश तेज कर दी गई।

पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से अभियुक्त की लोकेशन ट्रेस की और नोएडा, उत्तर प्रदेश से आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नाबालिग युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज करते हुए पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराएं बढ़ाई हैं। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी घटना को टाल दिया गया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *