National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 10:05 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 10:05 pm

कारगी रोड़, देहरादून मेें चोरी की घटनाओं में वृद्धि होती जा रही है।

देहरादून

 

कारगी रोड़, देहरादून मेें चोरी की घटनाओं में वृद्धि होती जा रही है।

प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र राय

आये दिन वार्ड नम्बर 73 विद्या विहार, कारगी रोड़ देहरादून मेें व्यवसायिक प्रतिष्ठानों व आवासीय भवनों में चोरी की घटनाओं में अप्रत्याशित इजाफा हो रहा है।विगत 02/03 जुलाई, 2024 की मध्य रात्रि कारगी रोड़ स्थित थपलियाल दुग्ध डेरी की दुकान में अज्ञात चोरों ने दुकान का सटर तोड़ डाला।सटर लोहे की छड़ व सब्बल का इस्तेमाल कर तोड़ा है।सुबह जब दुग्ध डेरी के संचालक नारायण दत्त थपलियाल 5 बजे दुकान पहुँचे तो उन्हें दुकान का सटर व ताला टूटा हुआ मिला।

चोर उनके खजाना बाक्स से 10-20 रूपये के खुले पैसे 200-300 रूपये ले गये।बाकी खजाने में उनको कुछ नहीं मिला।उनके लायक अन्य सामान नहीं मिला,जिसे वे ले जा सकें। उनकी मेहनत बेकार गयी। ये घटना विगत रात्रि 11 बजे से 3:30 बजे के मध्य की है।चोरी की घटना की सूचना थाना पटेलनगर,देहरादून को दी गई है।

इस क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं में वृद्धि हो रही है।आसपास के कॉलोनियों से भी खबर मिल रही हैं। इस क्षेत्र में किरायेदारों का सत्यापन अभियान चलाना भी आवश्यक समझा जा रहा है।कयी लोग बाहर के व्यवसायिक व आवासीय भवनों में किराए दार के रूप में हैं। पुलिस द्वारा रात्रि गश्त में भी तेजी लाने की जरूरत है।आये दिन आवासीय कॉलोनियों में मनचले भी घूमते देखे जा सकते हैं। इसके लिए भी सघन अभियान चले।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।