National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 5:35 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 5:35 pm

जिलाधिकारी ने श्रवण क्षेत्र धाम के पर्यटन विकास कार्यों का किया निरीक्षण।

जिलाधिकारी ने श्रवण क्षेत्र धाम के पर्यटन विकास कार्यों का किया निरीक्षण।

 

श्रवण क्षेत्र में भगवान श्री राम जी के मूर्ति स्थापना से संबंधित अवशेष कार्यों को 14 दिसंबर तक करें पूर्ण -जिलाधिकारी

    अंबेडकरनगर 11 दिसंबर 2024। जिलाधिकारी श्री अविनाश सिंह ने श्रवण क्षेत्र धाम के पर्यटन विकास कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वहां पर स्थापित की जा रही भगवान श्री राम जी की मूर्ति एवं पार्क से संबंधित कार्यों में अधिक से अधिक मानव संसाधन एवं मशीनरी लगाकर तेजी से कराने तथा समस्त कार्यों को 14 दिसंबर तक पूर्ण करने हेतु कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने श्रवण क्षेत्र धाम के पौराणिक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर पर्यटन सुविधाएं प्रदान करने हेतु वहां पर किए जा रहे पार्क एवं पर्यटन विकास के अन्य कार्यों का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मूर्ति के फिनिशिंग कार्य को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने मूर्ति के पास विकसित किया जा रहे पार्क के कार्यों को भी तेजी से कराने तथा पार्क में आगंतुकों के बैठने हेतु आकर्षक बेंच एवं प्रकाश हेतु आकर्षक स्ट्रीट लाइट आदि लगाने के कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने कार्यों में आगणन की विशिष्टियों एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रवण क्षेत्र धाम को उसकी पौराणिक मान्यताओं के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। मा0 मुख्यमंत्री जी के विजन के अनुसार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देते हुए एवं स्थानीय रोजगार का सृजन करते हुए वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के सपने को साकार रूप दिया जा रहा है। इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी कटेहरी अनुपम सिंह तथा कार्यदाई संस्था के पदाधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।