National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 14, 2026 9:26 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 14, 2026 9:26 am

आर्य समाज विकासनगर का 132वां वार्षिक महोत्सव 20 सितंबर से, वेद प्रवचन व भजनों से सजेगा आयोजन

आर्य समाज विकासनगर का 132वां वार्षिक महोत्सव 20 सितंबर से, वेद प्रवचन व भजनों से सजेगा आयोजन

 

विकासनगर। आर्य समाज मंदिर विकासनगर की ओर से 132वां वार्षिक महोत्सव 20 से 26 सितंबर 2026 तक श्रद्धा एवं धार्मिक उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर आर्य समाज मंदिर समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। महोत्सव में प्रतिदिन देव यज्ञ, वेद प्रवचन, भजन एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

समिति के अनुसार प्रतिदिन प्रातः 8 से 10 बजे तक देव यज्ञ, मधुर भजन एवं वेद प्रवचन होंगे। वहीं रात्रि 8 से 10:30 बजे तक भजनोपदेश एवं आध्यात्मिक प्रवचन आयोजित किए जाएंगे।

महोत्सव के तहत 23 सितंबर को दोपहर 3:30 से शाम 6 बजे तक राष्ट्र निर्माण एवं वैचारिक मंथन विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं 26 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं समापन समारोह होगा।

 

कार्यक्रम में ऋषि उद्यान अजमेर से आचार्य अंकित प्रभाकर, श्रीमद दयानंद आर्ष ज्योतिर्मठ पौंधा से आचार्य डॉ. धनंजय, बिजनौर की सुप्रसिद्ध भजनोपदेशिका श्रीमती छवि सनातनी, यज्ञ ब्रह्मा श्री चंदन शास्त्री तथा गुरुकुल पौंधा के ब्रह्मचारियों द्वारा वेदपाठ एवं धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

आर्य समाज मंदिर समिति ने क्षेत्रवासियों एवं धर्मप्रेमी लोगों से सपरिवार महोत्सव में पहुंचकर देव यज्ञ में आहुति देने तथा वेद ज्ञान एवं भजनों का लाभ लेने की अपील की है।

 

स्थान: आर्य समाज मंदिर, विकासनगर, देहरादून।

आयोजक: समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य, आर्य समाज मंदिर समिति, विकासनगर।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *