National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 6, 2026 4:35 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 6, 2026 4:35 am

आरटीई को 12वीं तक बढ़ाने की मांग तेज, जन संघर्ष मोर्चा का तहसील घेराव

आरटीई को 12वीं तक बढ़ाने की मांग तेज, जन संघर्ष मोर्चा का तहसील घेराव

 

विकासनगर (देहरादून)

 

विकासनगर में शिक्षा के अधिकार को लेकर जन संघर्ष मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए आरटीई (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) का दायरा कक्षा 8 से बढ़ाकर 12वीं तक करने की मांग उठाई। मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएम के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर का घेराव किया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी श्री रयाल को सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान नेगी ने कहा कि वर्तमान में आरटीई के तहत केवल कक्षा 8 तक ही निशुल्क शिक्षा का प्रावधान है, जो तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने मांग की कि इसे इंटरमीडिएट तक बढ़ाया जाए, ताकि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में निजी विद्यालयों में दाखिले के लिए निर्धारित 25 प्रतिशत आरक्षण कोटा पर्याप्त नहीं है, इसलिए इसे बढ़ाकर कम से कम 35 से 40 प्रतिशत किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि आठवीं के बाद छात्रों को मजबूरी में या तो पढ़ाई छोड़नी पड़ती है या सरकारी स्कूलों में जाना पड़ता है, जहां शिक्षा की गुणवत्ता में अंतर देखने को मिलता है।

मोर्चा ने केंद्र सरकार से मांग की कि आरटीई का दायरा बढ़ाकर 12वीं तक किया जाए और आरक्षण कोटा में वृद्धि की जाए, ताकि जरूरतमंद छात्रों को निरंतर और समान शिक्षा का अवसर मिल सके।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *