National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 6:25 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 6:25 pm

टिहरी गढ़वाल।एंटी ड्रग सेल तथा आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

एंटी ड्रग सेल तथा आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन
टिहरी गढ़वाल 
शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा, टिहरी गढ़वाल मे आज दिनांक 07 अक्टूबर 2024 को प्राचार्य डॉ० कै०एस० जौहरी तथा नोडल अधिकारी डॉ० भरत गिरी गोसाई के दिशा-निर्देशन मे महाविद्यालय एंटी ड्रग सेल तथा आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के संयुक्त तत्वाधान मे नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य, मुख्य वक्ताओ, समस्त प्राध्यापकों द्वारा मां शारदा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर प्राचार्य द्वारा अतिथियों को पुष्प गुच्छ तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर महाविद्यालय के छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ० कै०एस० जौहरी ने कहा कि नशा एक ऐसी सामाजिक बुराई है जो हमारे संपूर्ण जीवन को नष्ट कर देती है। नशे की लत से पीड़ित व्यक्ति परिवार तथा समाज के लिए बोझ बन जाता है। नशा मुक्ति हमारे समाज के विकास के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपील की कि खुद भी नशे से दूर रहे और दूसरों को भी नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए नोडल अधिकारी- एंटी ड्रग सेल डॉ० भरत गिरी गोसाई ने पीपीटी के माध्यम से तंबाकू, धूम्रपान, मदिरापान के सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तृत रूप से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए दीमक के समान है जो समय से पहले ही जीवन को समाप्त कर रहा है। नशीली पदार्थों के सेवन से व्यक्ति न केवल अपनी शारीरिक हानि करता है बल्कि अपने परिवार के साथ-साथ सामाजिक वातावरण को भी दूषित करता है। मुख्य वक्ता के रूप में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था से आये हुई श्री शुभम पंवार तथा श्री त्रिलोक नारायण ने प्राणायाम तथा योग के माध्यम से नशे से कैसे बचा जा सकता है? इस विषय पर प्रयोगात्मक रूप से छात्र-छात्राओं को विस्तृत रूप से अवगत कराया। डॉ० अजय कुमार सिंह द्वारा प्राचार्य, मुख्य वक्ताओं, प्राध्यापको तथा सेमिनार में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओ का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस एक दिवसीय सेमिनार मे महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारीगण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।