National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 4:57 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 4:57 pm

यो-यो टेस्ट में गिल से कम था विराट कोहली का स्कोर, जानें इसपर क्या बोले गावस्कर

Yo Yo Test- India TV Hindi

Image Source : GETTY
विराट कोहली और शुभमन गिल

भारतीय टीम इस वक्त एशिया कप के लिए श्रीलंका में मौजूद है। इस टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट किया गया था। जिसके बाद खिलाड़ियों को आगे खेलने के लिए बोर्ड द्वारा हरी झंडी दी गई थी। यो-यो टेस्ट के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपना स्कोर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। यह बात बीसीसीआई अधिकारियों को रास नहीं आई, जिसके बाद बीसीसीआई द्वारा विराट कोहली को फटकार लगाई गई और गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई।

इस घटना के कुछ दिनों बाद समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि शुभमन गिल ने कोहली से अधिक स्कोर हासिल किया है। शुभमन गिल का स्कोर 18.7 था, जबकि विराट कोहली ने 17.2 का स्कोर हासिल किया था। खिलाड़ियों को इस टेस्ट को पास करने के लिए कम से कम 16.5 स्कोर था, जिसके बाद लोगो ने कहा कि गिल के इस स्कोर ने एक मिसाल कायम की जिससे पता चलता है कि कोहली अब सबसे फिट भारतीय क्रिकेटर नहीं हैं। इस मुद्दे को लेकर अब टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अपनी राय रखी है। 

क्या बोले गावस्कर

गावस्कर ने मिड-डे के लिए अपने कॉलम में लिखा कि बहुत उत्साह था जब कोहली ने अपना योयो स्कोर बताया जो कि निर्धारित सीमा से अधिक था। शुभमन गिल ने विराट से भी बेहतर योयो स्कोर पोस्ट किया। विराट कोहली और शुभमन की उम्र में काफी अंतर है। बीसीसीआई ने तब निर्देश दिया कि किसी को भी अपना योयो टेस्ट स्कोर पोस्ट नहीं करना चाहिए, जिससे वास्तव में कुछ लोगों के लिए शर्मिंदगी बच सकती थी। अगर यह सच है कि जब तक योयो टेस्ट के न्यूनतम मानक पूरे नहीं किए जाते, तब तक खिलाड़ियों का चयन नहीं किया जाता है, तो यह और भी महत्वपूर्ण है कि यह टेस्ट सार्वजनिक डोमेन में किया जाए ताकि खेल पर नजर रखने वाले लाखों लोग जानें कि टीम में कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं है जो न्यूनतम मानक को पूरा न करता हो।

क्या होता है यो-यो टेस्ट

यो-यो टेस्ट का इस्तेमाल खिलाड़ियों के फिटनेस की जांच करने के लिए होता है। इसको पहली बार साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप से पहले लागू किया गया था और इसकी वजह से टीम की फिटनेस में काफी बदलाव भी देखने को मिला था। यह एक प्रकार से बीप टेस्ट जैसा होता है, जिसमें खिलाड़ियों को 20 मीटर की दूरी वाली दो सेटों के बीच एक तय समय में दौड़ लगानी होती है। इस दौरान खिलाड़ियों को एक सेट से दूसरे सेट तक दौड़ना होता है और फिर दूसरे सेट से पहले सेट तक आना होता है। दोनों सेटों की दूरी पूरी करने पर इसे एक शटल माना जाता है। लेकिन टेस्ट की शुरुआत पांचवें लेवल से होती है जो 23वें लेवल तक चलती रहती है। हर एक शटल के बाद दौड़ने का समय कम होते रहता है, लेकिन दूरी में कमी नहीं होती है।

यह भी पढ़ें

Asia Cup 2023 : पाकिस्तान की जीत से टीम इंडिया को झटका, अब इस तरह बनेगी फाइनल की राह

भारत के खिलाफ प्लेइंग 11 से बाहर हो सकता है ये खिलाड़ी, इंजरी ने बढ़ाई पाकिस्तान की टेंशन!

Latest Cricket News

Source link

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।