National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

June 17, 2026 12:00 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

June 17, 2026 12:00 am

सेपियंस स्कूल में छात्राओं के लिए हेल्थ एंड हाइजीन पर विशेष कार्यशाला आयोजित

सेपियंस स्कूल में छात्राओं के लिए हेल्थ एंड हाइजीन पर विशेष कार्यशाला आयोजित

हरबर्टपुर।

सेपियंस स्कूल, हरबर्टपुर में हेल्थ एंड हाइजीन वीक (25 अप्रैल से 2 मई) के अंतर्गत कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी, देहरादून द्वारा किया गया।

कार्यशाला में अनुभवी चिकित्सक डॉ. ताराश्री सिंघल ने छात्राओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किशोरावस्था से जुड़ी समस्याओं, मासिक धर्म स्वच्छता, एनीमिया तथा कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक किया। साथ ही संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. सिंघल ने सरल और प्रभावी तरीके से समाधान किया। इस अवसर पर स्तन कैंसर जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य एवं किशोर स्वास्थ्य देखभाल जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।

विद्यालय की निर्देशिका सुश्री रश्मि गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि “स्वास्थ्य और स्वच्छता एक सफल जीवन की आधारशिला हैं। छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना चाहिए।”

विद्यालय प्रशासन के अनुसार हेल्थ एंड हाइजीन वीक के अंतर्गत आयोजित ऐसी गतिविधियां छात्राओं के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होती हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की ओर से डॉ. ताराश्री सिंघल एवं संस्था का आभार व्यक्त करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

इस अवसर पर पारुल, विद्या जोशी, नेहा कोठारी, अंजू शर्मा, मोनिका वर्मा, रजनी, ज्योति, सोनिका एवं गीतिका सहित अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *