National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 10:57 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 10:57 pm

श्री चालदा महासू मंदिर समिति खत समाल्टा ने श्री महासू देवता मन्दिर समिति हनोल को 11 लाख रुपए का चेक दान स्वरूप भेंट किया

 

हनोल 30 जनवरी,l श्री चालदा महासू मंदिर समिति खत समाल्टा ने श्री महासू देवता मन्दिर समिति हनोल को 11 लाख रुपए का चेक दान स्वरूप भेंट किया। इस अवसर पर मंदिर समिति हनोल के पदाधिकारियों ने समस्त समाल्टा खतवासियों का आभार व्यक्त किया।
बिगत 18 माह समाल्टा मन्दिर में प्रवास के दौरान छत्रधारी चालदा महाराज की व्यवस्थाओं एवं भंडारे के लिए सेकडों श्रद्धालुओं द्वारा दान स्वरूप जो धनराशि भेंट की गई उसमे समस्त कार्यो को पूर्ण करने के पश्चात जो शेष धनराशि बची है उसमे से 11 लाख रुपये की धनराशि का चेक हनोल मन्दिर समिति को भेंट किया गया है।
खत समाल्टा के सदर स्याणा अर्जुन सिंह तोमर ने कहा कि समाल्टा से चालदा महाराज के दसऊ प्रस्थान के बाद खतवासियों ने निर्णय लिया की देवता की व्यवस्था से सम्बन्धित सामग्री एवं धनराशि जो शेष बच गई है वह हनोल स्थित महासू मन्दिर को भेंट की जाए। उन्होंने इस निर्णय के लिए समस्त खतवासियों का आभार व्यक्त किया।
मन्दिर समिति के अध्यक्ष सरदार सिंह तोमर ने समाल्टा मन्दिर के ऐसे सभी सहयोगियों को याद करते हुए उन सभी को धन्यवाद ज्ञापित जिन्होंने सफलतापूर्वक भंडारे एवं अन्य व्यवस्थाओं मे सहयोग किया है।
इस मौके पर हनोल मंदिर समिति के सचिव मोहन लाल सेमवाल ने समस्त समाल्टा खत वासियों एवं मन्दिर समिति समाल्टा का आभार व्यक्त किया और कहा कि जो धनराशि एवं सामग्री हनोल मंदिर समिति को दान दी गई यह धनराशि एवं सामग्री मंदिर के कार्यों में खर्च व उपयोग की जाएगी।
मन्दिर समिति के बजीर दीवान सिंह ने कहा है कि यह एक नई परंपरा प्रारंभ हुई है जो देवता के प्रति सच्ची श्रद्धा वह आस्था को प्रकट करती है।
इस अवसर पर समाल्टा मंदिर समिति के उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान रणवीर सिंह चौहान, वरिष्ठ पुजारी हरीश चंद नौटियाल, पुजारी राजेंद्र नौटियाल, प्रबंधक नरेंद्र नौटियाल, कांति राम नौटियाल, सहायक वजीर केशव राम डोभाल आदि उपस्थित रहे।

 

मोहना से छत्रधारी चालदा महाराज 23 नवम्बर, 2021 को समाल्टा मे प्रवास पर आये थे और 30 अप्रैल, 2023 को समाल्टा से दसऊ के लिए महाराज ने प्रस्थान किया। कुल 523 दिनों तक खत समाल्टा मे चालदा महासू महाराज प्रवास पर रहे। इस दौरान 15 सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने भंडारा देने मे अपना सहयोग किया है, भंडारे एवं अन्य व्यवस्थाओं के बाद की पूर्ति के बाद जो शेष सामग्री एवं धनराशि बची है उसमें से 11 लाख रुपए की धनराशि व सामग्री हनोल मंदिर समिति को भेंट की गई है।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।