National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 5:43 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 5:43 pm

मेरे गांव की बाट फिल्म के गानों की शूटिंग हुई मोईला टॉप पर

 

 

मेरे गांव की बाट फिल्म के गानों की शूटिंग हुई मोईला टॉप पर

मोईला टॉप की खूबसूरती देखकर अभिभूत हुए फिल्म के निदेशक अनुज जोशी

 

चकराता 22 मई । जौनसारी फिल्म “मैरे गांव की बाट” के शूटिंग की टीम जेसे ही मोईला टॉप पर पहुंची तो फिल्म के लेखक व निर्देशक अनुज जोशी मोईला टॉप की प्राकृतिक सुन्दरता को देखकर अभीभूत हो गए, उन्होंने कहा कि फिल्म के लोकेशन के लिए जौनसार बावर सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन में से एक है।

मैरे गांव की बाट फीचर फिल्म के दूसरे चरण की शूटिंग जौनसार बावर में चल रही है, बड़े पर्दे पर बनने वाली फिल्म की पहली बार मोईला टॉप पर शूटिंग हो रही है, इस दौरान फिल्म के लेखक व निर्देशक अनुज जोशी ने कहा कि फिल्म की शूटिंग के लिहाज से जौनसार बावर के ग्रामीण दृश्यों के साथ ही बांज बुरांश और देवघर के घने घने जंगलों के बीच में छोटे-छोटे बुग्यालों में फिल्म के गानों की शूटिंग के लिए उपयुक्त स्थान है। फिल्म की दृष्टि से ‌हर प्रकार की लोकेशन जौनसार बावर में मिल रही है जिसके दृश्य दर्शकों को अत्यंत पसंद आएंगे।

फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्ट के.एस चौहान ने कहा कि जौनसार बावर में फिल्म बनाने का उद्देश्य यहां के अत्यंत सुंदर स्थानों को प्रचारित प्रसारित करना है जिससे तीर्थाटन और पर्यटन बढ़ेगा साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा है कि बावर क्षेत्र में फिल्म के गीतों की अधिकांश शूटिंग हो गई है अब लाखामंडल, गढ़ बैराट आदि स्थानों पर भी शूटिंग होगी।

शूटिंग के दौरान फिल्म के अभिनेता अभिनव चौहान, अभिनेत्री प्रियंका, गुड्डी चौहान, रीना चौहान, अमित चौहान, आदि के अलावा फिल्म के मुख्य सहायक निदेशक दीपक नेगी, कैमरामैन हरीश नेगी, अमित वी कपूर, प्रोड्यूसर मैनेजर विजय वि. शर्मा आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।