National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 7:26 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 7:26 pm

शहीद राजीव पुंडीर राजकीय इंटर कॉलेज बाढ़ वाला को जाने वाला मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त संबंधित विभाग नहीं ले रहा है शुद

शहीद राजीव पुंडीर राजकीय इंटर कॉलेज बाढ़ वाला को जाने वाला मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त संबंधित विभाग नहीं ले रहा है शुद

संवाददाता गजमफर अली 

विकास नगर ग्राम पंचायत बाढ़ वाला के अंतर्गत पढ़ने वाला शाहिद राजीव पुंडीर राजकीय इंटर कॉलेज को जाने वाला मार्ग जो की एनएच रोड से जमुना पुल बैड से स्कूल को होता हुआ जूडो लोहरी मार्ग को जोड़ता है उक्त सड़क जगह-जगह से गढो में तब्दील हो चुका है क्षतिग्रस्त सड़क के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है सड़क की लंबाई लगभग 500 मी हे जिसे कुछ दिन पूर्व जल निगम के द्वारा पानी की लाइन बिछाई गई थी जिससे मार्ग के इंटरलॉकिंग टाइलों को उखाड़ गया था 2 वर्ष पूर्ण होने के बावजूद भी विभाग ने उक्त मार्ग को सही नहीं कराया जिससे स्कूली छात्रों को स्कूल पहुंचने में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उक्त मार्ग पर रात दिन छोटे वह बड़े वाहनों का आवागमन रहता है जिससे स्कूली बच्चों को एक्सीडेंट होने का भय लगा रहता है लेकिन लोग निर्माण विभाग देहरादून के उदासीनता के चलते उक्त मार्ग की आज तक कोई शुद नहीं ली गई जिससे क्षेत्र के लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है जबकि जल निगम विभाग का कहना है कि उक्त मार्ग का नुकसान का आकलन कर विभाग को बजट भेजा गया है लेकिन आज तक लोग निर्माण विभाग देहरादून के द्वारा उक्त मार्ग को सही नहीं कराया गया न जाने विभाग किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है उक्त संपर्क मार्ग से कई गांव के लोगों का आवागमन रहता है जिससे कभी भी कोई अनहोनी घटना हो सकती है स्थानीय निवासी मुकेश कुमार प्रेम सिंह विजय पुनः हरके बहादुर जितेंद्र भंडारी आदि लोगों का कहना है अगर विभाग के द्वारा उक्त मार्ग सही नहीं कराया गया तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा जब इस संबंध में एसडीओ आलोक तोमर से वार्ता की गई तो उनका कहना है उक्त मार्ग को दिखवा कर जल्द ही सही कराया जाएगा

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।