National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 3:22 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 3:22 am

डाकपत्थर महाविद्यालय में महिला दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित

 

07 मार्च 2026, डाकपत्थर।

 

डाकपत्थर महाविद्यालय में महिला दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित

 

डाकपत्थर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डाकपत्थर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. विजय बहुगुणा ने अपने संबोधन में कहा कि महिला और पुरुष समाज रूपी रथ के दो पहिए हैं। दोनों के संतुलित सहयोग से ही समाज और राष्ट्र का समुचित विकास संभव है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं ने शिक्षा, विज्ञान, राजनीति और प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने युवाओं से महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता की भावना अपनाने का आह्वान भी किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राध्यापिकाओं डॉ. नीलम ध्यानी, डॉ. दीप्ति बगवाड़ी, डॉ. माधुरी रावत, डॉ. सीमा पुंडीर और डॉ. मीनाक्षी राणा, पूजा देवी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर समाज के व्यवहार और सोच का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा के माध्यम से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.एस. नेगी ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला दिवस हमें यह याद दिलाता है कि समाज में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने एनएसएस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की एनएसएस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजकुमारी भंडारी चौहान ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और सभी ने महिला सशक्तिकरण के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।