National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 14, 2026 12:46 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 14, 2026 12:46 am

कठुआ (जम्मू-कश्मीर)मेें आतंकी हमले में शहीद हुए जांबाज शहीदों के नाम से हों ,स्कूल /कॉलेजों के नाम।

 

रिखणीखाल

कठुआ (जम्मू-कश्मीर)मेें आतंकी हमले में शहीद हुए जांबाज शहीदों के नाम से हों ,स्कूल /कॉलेजों के नाम।

प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र राय

गौरतलब है कि 08 जुलाई, 2024 को रिखणीखाल प्रखंड के दो जांबाज सैनिक कठुआ, जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हो गए थे जिनके नाम क्रमशः शहीद हवलदार कमल सिंह रावत निवासी ग्राम पापड़ी (नौदानू) रिखणीखाल तथा शहीद राइफ़ल मैन अनुज नेगी निवासी ग्राम डोबरिया, रिखणीखाल हैं। ये दोनों जांबाज सैनिक 22 वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स के अंग थे।
माननीय मुख्य मंत्री उत्तराखण्ड की घोषणा के क्रम में इन दोनों शहीदों के नाम के साथ उनके निकटवर्ती स्कूल/कॉलेज के नाम के साथ जोड़ने की इच्छा शहीदों के परिजनों ने की है। इन नामों में शहीद हवलदार कमल सिंह रावत के नाम के साथ राजकीय इन्टर कॉलेज कर्तिया (पैनों) तथा शहीद राइफ़ल मैन अनुज नेगी के नाम के साथ राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोबरिया सार हो।ये दोनों विद्यालय/कॉलेज शहीदों के निवास के समीप हैं, इन्होनें इन्हीं विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण किया है।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *