National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

June 22, 2026 4:16 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

June 22, 2026 4:16 am

जौनसारी फीचर फिल्म “मेरै गांव की बाट” के दृश्य महासू देवता मंदिर हनोल में फिल्माये गए

 

 

जौनसारी फीचर फिल्म “मेरै गांव की बाट” के दृश्य महासू देवता मंदिर हनोल में फिल्माये गए

 

त्यूनी 18 मई । बड़े पर्दे पर बनने वाली जौनसारी फिल्म “मेरै गांव की बाट” की शूटिंग हनोल स्थित महासू मंदिर में की गई जहां फिल्म के उन दृश्यों को फिल्माया गया है जब विवाह के बाद फिल्म में हीरो के बड़े भाई परिवार के साथ अपने इष्ट देव के दर्शन करने व अपनी मन्नतें मांगने के महासू धाम हनोल में माथा टेकते हैं।

फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर के.एस चौहान ने कहा कि जौनसार बावर ही नहीं बल्कि जौनपुर रवाई व हिमाचल के लोगों की महासू देवता के प्रति अगाध श्रद्धा है। इसलिए लोग हर पावन अवसर पर यहां आते हैं। उन्होंने कहा कि जौनसारी फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” के गीतों की अधिकार शूटिंग बावर क्षेत्र में हो रही है।

श्री चौहान ने कहा कि जौनसार बावर में फिल्म बनाने का उद्देश्य यहां के अत्यंत सुंदर स्थानों को प्रचारित प्रसारित करना है जिससे तीर्थाटन और पर्यटन बढ़ेगा साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

‌ उन्होंने कहा कि “मेरे गांव की बाट” फिल्म शुद्ध रूप से जौनसार बावर के लोक संस्कृति पर आधारित है फिल्म की 99 प्रतिशत शूटिंग जौनसार बावर में की गई है, जबकि फिल्म में अभिनेय करने वाले सभी कलाकार भी जौनसार बावर के विभिन्न क्षेत्रों से है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के निर्माण के बाद फिल्म के क्षेत्र में काम करने वाले कलाकारों की अपार संभावनाएं बढ़ेगी।

महासू मंदिर हनोल में फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म के अभिनेता अभिनव चौहान, अभिनेत्री प्रियंका, मधुबाला पवार श्रीचंद शर्मा, रीना चौहान, अमित चौहान, आकृति जोशी, जीत सिंह चौहान आदि के अलावा फिल्म के लेखक एवं निदेशक अनुज जोशी, मुख्य सहायक निदेशक दीपक नेगी, कैमरामैन हरीश नेगी, अमित वी कपूर, प्रोड्यूसर मैनेजर विजय वि.शर्मा आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *