National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 15, 2026 10:46 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 15, 2026 10:46 am

खेल महाकुंभ की प्रतियोगिता में सेपियंस स्कूल विकास नगर का उत्कृष्ट प्रदर्शन

खेल महाकुंभ की प्रतियोगिता में सेपियंस स्कूल विकास नगर का उत्कृष्ट प्रदर्शन

 

एक बार फिर से सेपियंस विद्यालय विकास नगर के छात्राओं ने “खेल महाकुंभ प्रतियोगिता” 2024 में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

उत्तराखंड खेल महाकुंभ की तरफ से “राज्य स्तरीय प्रतियोगिता” का आयोजन दिनांक 17 से 19 दिसंबर को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज,देहरादून में किया गया जिसमें सेपियंस स्कूल, विकास नगर से आर्यन तोमर खो खो बालक वर्ग( अंडर 17) में द्वितीय स्थान

साथ ही अंश तोमर ने (अंडर 17) वालीबॉल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

प्रतिभागियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी , प्रबंधक श्री रविकांत सपरा,सहित प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा, श्रीमती रशिता सपरा ने प्रशिक्षक श्री बी एस राय , श्री संजय चौहान, श्री सतीश चौहान, रीना राना का आभार व्यक्त किया तथा इन प्रतिभागियों को पदक, मेडल प्रदान करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *