National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 7:31 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 7:31 pm

संस्कार भारती जिला इकाई देहरादून द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय विकासनगर बाबूगढ़ में हिंदी पखवाड़े पर बाल काव्य गोष्ठी का आयोजन 

संस्कार भारती जिला इकाई देहरादून द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय विकासनगर बाबूगढ़ में हिंदी पखवाड़े पर बाल काव्य गोष्ठी का आयोजन 
विकास नगर 
प्रधान सम्पादक देवेन्द्र राय 
आज संस्कार भारती जिला इकाई देहरादून द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर बाबूगढ़ में हिंदी पखवाड़े पर बाल काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया,कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रसिद्ध साहित्यकार श्री हेमचंद सकलानी जी , प्रांतीय सह महामंत्री श्री निशांत पंवार जी, प्रधानाचार्य श्री कालीराम भट्ट जी, जिला अध्यक्ष आचार्य आशीष शर्मा , जिला महामंत्री श्रीमती रेखा रौथाण जी द्वारा दीप प्रज्वलित करके आरंभ किया गया । तत्पश्चात सरस्वती विद्या मंदिर की अध्यापिका श्रीमती आशा जी द्वारा सरस्वती वंदना की गई। कार्यक्रम में मंच संचालन श्रीमती रेखा रौथान जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर रेनबो विद्यालय बाढ़वाला, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाबूगढ़ के बाल- कवियों एवं अन्य विद्यालयों द्वारा काव्य की प्रस्तुति दी गई साथ में ही अन्य कवियों ने भी काव्य पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सभी बालकवि और कवियों को शोभा वस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि श्री हेमचंद सकलानी जी ने सभी को काव्य रचनाओं के प्रति जागृति और नूतन काव्य की रचना हेतु बाल कवियों और अन्य कवियों को प्रेरणा और प्रोत्साहन दिया, इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आचार्य आशीष शर्मा जी ने सभी का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद करते हुए आज के समय में जन जागृति वास संस्कृति जागृति के लिए काव्य का क्या महत्व है इस पर ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्राचार्य विद्या मंदिर बाबूगढ़ श्री कलीराम भट्ट जी ने बाल कवियों को प्रोत्साहित किया और संस्कार भारती को ऐसे आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में रेनबो चिल्ड्रन’ इंटरमीडिएट एकेडमी बडवाला से प्रियांशु , विवेक नेगी , कृतिका , नव्या , विशाल , कार्तिक, वेदांत ,,विद्या मंदिर बाबूगढ़ विद्यालय से अन्नेशा सिंह , मानवी तोमर , सार्थक मित्तल, महक सिंह, मेघा तिवारी, उर्वशी चौहान , खुशी राठी , अन्य विद्यालय से दिव्यांशी रौथान, भास्कर सिंह एवं श्री खजान सिंह जी ने ने प्रतिभाग कर काव्यांजलि अर्पण की।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।