National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 11:03 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 11:03 pm

महाकुंभ की तैयारी को लेकर  पहुंचे श्री परमहंस आश्रम शक्तेषगढ़ से संत 

प्रयागराज ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

महाकुंभ की तैयारी को लेकर 

पहुंचे श्री परमहंस आश्रम शक्तेषगढ़ से संत 

 

डाक्टर पीके यादव के गृह-प्रवेश पर संतों ने दिया आशीर्वचन 

 

मुद मंगलमय संत समाजू। जो जग जंगम तीरथराजू।

राम भक्ति जहं सुरसरि धारा। सरसइ ब्रम्ह विचार प्रचारा।।

चलता फिरता संतों का समाज ही प्रयागराज है। महाकुंभ प्रयागराज में देश विदेश से आ रहे संतो का आगमन शुरू हो गया है ईश्वर पथ के मार्ग को आसान बनाते हैं संत , उन पथ पर अपने शिष्य को चलाकर सुगम बना देते हैं। देश विदेश से आए हर विचारधारा के संतों का धार्मिक कैंप प्रयागराज में लगना शुरू हो गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में मोक्षदायिनी ज्ञान गंगा केंद्र श्री परमहंस आश्रम शक्तेषगढ़ के संत भी पहुंच कर कुंभ की स्थिति का जायजा लिए और श्री परमहंस आश्रम शक्तेषगढ़ के तत्वावधान में लगने वाले यथार्थ गीता प्रचार – प्रसार कैंप सेंटर का जायजा भी लिए। जिसमें विश्व गुरु विश्व गौरव से सम्मानित यथार्थ गीता के प्रणेता तत्व द्रष्टा महापुरुष परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज के शिष्य पूज्य श्री लाले महाराज जी, पूज्य श्री राकेशानंद जी महाराज, पूज्य श्री वरिष्ठानंद जी महाराज, पूज्य श्री अवधेशानंद जी महाराज, पूज्य श्री जयप्रकाशानंद जी महाराज, पूज्य श्री दिनेशानंद जी महाराज, पूज्य श्री प्रद्युम्न जी महाराज पहुंचे। महाकुंभ के बाद उक्त सभी सत्यान्वेशी संतों ने डाक्टर पीके यादव के झूंसी नव निर्मित गृहप्रवेश वाले आवास पर पहुंच कर सैकंडों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं भक्तों के बीच प्रयागराज की महिमा के विषय में विस्तार से जानकारी दी। तीर्थराज प्रयाग की महिमा संतों ने विधिवत बताये।

मुद मंगलमय संत समाजू

जो जग जंगम तीरथराजू।।संतों ने बताया कि चलता फिरता संत समाज ही प्रयागराज है। प्रेम ही प्रयागराज है। सद्गुरु के प्रति चाह ही प्रेम है। उन्होंने बताया कि ओम् अक्षय ब्रह्म का परिचायक है ओम का जप और सद्गुरु का ध्यान उठते बैठते सोते जागते हर दम आया करे तो उनकी कृपा से जन्म -जन्मांतर से चित्त पर विद्यमान संस्कार कट जायेंगे , जहां संस्कार कटा तहां हृदय में भगवान जो अविदित थे वो विदित हो जाएंगे। ऐसे ही परम सौभाग्यशाली साधक वेदवित कहलाने लगता है। ऐसे ही सद्गुरु भगवान से लगन लगाने वाले संत समाज जहां रहते हैं वही प्रयागराज बन जाता है। श्री परमहंस आश्रम शक्तेषगढ़ से पधारे संतों ने बताया कि मोक्ष पाना हो या लौकिक पारलौकिक ऐश्वर्य पाना हो तो ओम का जप करें और और सद्गुरु भगवान का ध्यान करें, आपकी पुकार सुनकर सद्गुरु भगवान आपके हृदय में ईश्वरीय वैभव को जगा देंगे, वही जगी हुई वैभव आपके जीवन को लौकिक और पारलौकिक ईश्वरीय ऐश्वर्य में तब्दील कर देंगे। सभी संतों ने सद्गुरु भगवान और यथार्थ गीता के महात्म्य का गायन किया । उन्होंने बताया कि गीतोक्त साधना पर अमल करें और समय-समय पर श्री परमहंस आश्रम शक्तेषगढ़ आकर सद्गुरु भगवान का दर्शन करें और जो जाने में सक्षम न हो वह घर पर ही बैठ कर सद्गुरु भगवान का ध्यान करें उन्हें बैठे- बैठे भगवान दर्शन दे देंगे। चूंकि गुरु बसे वनारसी शिष्य लगावे नेह।

एक पल विसरत नहीं एक हंस दो देह।।सद्गुरु भगवान सात समुंदर पार रहेंगे तो भी हृदय से जब साधक उनको याद करता है तो वे वहीं से मार्गदर्शन करने लगते हैं। योगक्षेम करने लगते हैं दादागुरु कहे हो जो मोरा रुपवा देखा कर मैं वहीं बैठे – बैठे भजन दूंगा। पूज्य गुरुदेव भगवान कहते हैं कि तुम्हारी श्रद्धा ही कृपा बनकर लौटेंगी , श्रद्धा से भगवान को याद करोगे तो तुम्हारी याद ही दया बन जायेगी ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।