National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 23, 2026 6:33 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 23, 2026 6:33 pm

मनाया गया गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों का बलिदान दिवस

वीर शहीद केसरी चंद महाविद्यालय में मनाया गया गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों का बलिदान दिवस

विकासनगर 26 दिसंबर‌‌। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों की याद और सम्मान में वीर बाल दिवस मनाया जाता है। गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों ने धर्म के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजकुमारी भंडारी चौहान ने कहा कि भारत की भूमि हमेशा वीर और बलिदानों की भूमि रही है इस देश के लिए अनेक नवयुवकों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। बहुत छोटी आयु में जोरावर सिंह और फतेह सिंह की आज ही के दिन शहादत हुई थी। उन्ही के सम्मान और उनके शहादत को याद करने के लिए हर साल वीर बाल दिवस मनाया जाता है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी एस नेगी ने कहा कि वर्ष 2022 में भारत सरकार ने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी। इस दिन को सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गोबिंद सिंह जी के दो साहिबजादों की याद में मनाया जाता है। उनकी वीरता और पराक्रम के सामने बड़े-बड़े वीर भी छोटे पड़ जाते हैं।

महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर राधेश्याम गंगवार एवं प्रोफेसर अरविंद कुमार अवस्थी, प्रशासनिक अधिकारी मनमोहन सिंह ने भी अपने विचार रखें। छात्रों में कुणाल एवं तुषार कपूर ने अपनी कविता और वक्तव्य से समां बांध दिया। गुरु गोविंद जी के साह‍िबजादों की शहादत के सम्‍मान में हर साल 26 दिसम्‍बर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है। अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह ये चारों गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्र थे, जिनकी शहादत से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए कि देश के ऊपर जब भी किसी प्रकार के संकट आते हैं तो हमें डटकर उसे संकट का मुकाबला करना चाहिए।

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर राधेश्याम गंगवार, प्रोफेसर अरविंद कुमार अवस्थी, डॉ पूजा राठौर, महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ दिलीप कुमार भाटिया, डॉ मीनाक्षी राणा, डॉ मंजू गौतम, डॉ अविनाश भट्ट, मनमोहन सिंह महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट, छात्र नेता राहुल तोमर एवं तुषार कपूर आदि उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.