National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 3:52 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 3:52 am

संघमाता” स्वर्गीय डॉ‌o मुक्ति भटनागर को उनकी जयंती पर सादर नमन – सुभारती विश्वविद्यालय

दिनांक 16.01.2024

‌‌ संघमाता” स्वर्गीय डॉ‌o
मुक्ति भटनागर को उनकी जयंती पर सादर नमन – सुभारती विश्वविद्यालय

देहरादून , प्रेम नगर नंदा की चौकी स्थित रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय परिसर में संघ माता स्वर्गीय डॉक्टर मुक्ति भटनागर के स्मरण में 16 जनवरी 2024 को उनकी जयंती के अवसर पर सुभारती विश्वविद्यालय में डॉक्टर मुक्ति भटनागर सुभारती स्कूल आफ फाइन आर्ट एवं फैशन डिजाइन विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का प्रारंभ संघ माता स्वर्गीय डॉक्टर मुक्ति भटनागर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पण कर किया गया उनकी स्मृतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विश्वविद्यालय के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा संघ माता स्वर्गीय डॉक्टर मुक्ति भटनागर के प्रति अपने भाव व्यक्त किये कार्यक्रम के अंतर्गत रासबिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति माननीय डॉ राजेश मिश्रा ने अपने संबोधन में यह व्यक्त किया कि डॉक्टर मुक्ति भटनागर एक बहु आयामी प्रतिभा संपन्न डॉक्टर थी जिन्होंने 7 जून 2021 को कोविद रोग के प्रभाव में परिनिर्वाण प्राप्त कर लिया वे सुभारती शिक्षा स्वास्थ्य एवं सेवा आंदोलन के जनक व्यक्तियों की प्रमुख थी दिवंगत डॉ मुक्ति भटनागर की स्मृतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विश्वविद्यालय के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा संघ माता डॉक्टर मुक्ति भटनागर के प्रति अपने भाव व्यक्त किया दो मुक्ति भटनागर से भारतीय स्कूल आफ फाइन आर्ट एवं फैशन डिजाइन विभाग के विभाग अध्यक्ष श्री संतोष कुमार ने संघ माता स्वर्गीय डॉक्टर मुक्ति भटनागर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा गाई गई ठुमरी गीत को अपने स्वरों में प्रस्तुत किया कार्यक्रम की सफल आयोजन में अपना योगदान देने के लिए उन्होंने डॉक्टर मुक्ति भटनागर सुभारती स्कूल आफ फाइन आर्ट्स विभाग के शैक्षिक गैर शैक्षिक कर्मचारी गण श्रीमती गीतिका शर्मा डॉक्टर रीता तिवारी श्री बद्री आलम श्री मनोज राणा अदिति बडोला शेफाली नेगी पूजा मेहरा रश्मि आर्या दीपक सिंह एवं विभाग के विद्यार्थियों को हार्दिक धन्यवाद दिया इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभाग के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक भजन क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत किए गए कालसंग माता स्वर्गीय डॉक्टर मुक्ति भटनागर को श्रद्धांजलि अर्पण किया गया की गई विश्वविद्यालय की स्कूल आफ फाइन आर्ट एवं फैशन डिजाइन विभाग का सहायक प्रोफेसर श्रीमती अतिथि बडोला कार्यक्रम का मंच संचालन किया इस अवसर पर रासबिहारी बहुत सुभारती विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉक्टर देवव्रत राय परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर प्रदीप कुमार शर्मा कुल सचिव श्री खालिद हसन प्रशासनिक अधिकारी डॉ रविंद्र प्रताप सिंह विभाग अध्यक्ष एवं शैक्षिक कर्मचारी उपस्थित रहेप्रतिनिधि संपादक महोदय सूचना और कार्यक्रम की कुछ छायाचित्र संलग्न है कुल सचिव रासबिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।