National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 14, 2026 3:40 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 14, 2026 3:40 am

जाने माने शिक्षाविद लहुरी राम कन्नौजिया का निधन 

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

जाने माने शिक्षाविद लहुरी राम कन्नौजिया का निधन 

82 वर्ष की अवस्था में दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन 

जिसे देता है हर व्यक्ति सम्मान।

जो करता है वीरों का निर्माण ।।

जो बनाता है इंसान को इंसान

ऐसे गुरु को हम करते प्रणाम

जनपद अम्बेडकर नगर के तहसील जलालपुर अंतर्गत मरहरा ग्राम सभा के महान शिक्षाविद स्वर्गीय लहुरीराम का निधन हो गया। 82 वर्ष की अवस्था में पूर्व प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत होकर सेवानिवृत्त हो चुके थे। जूनियर हाईस्कूल मरहरा के प्रधानाचार्य रह चुके स्वर्गीय लहुरीराम बेहद शांत व सरल स्वभाव के थे। वे विद्यालय में खुद काफी अनुशासित थे और यह अनुशासन उनके बच्चों में और उनके जूनियर शिक्षकों में भी दिखाई देता था। विद्यालय से लेकर घर समाज तक उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी । उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से लोग काफी प्रभावित थे और उनका अनुकरण करते थे। वे धार्मिक प्रवृत्ति के थे। उन्होंने अपने निजी आवास मरहरा वाले भवन पर एक माता दुर्गा जी के मंदिर का निर्माण कराया था। सुबह शाम समय से वे पूजा अर्चना किया करते थे। उनकी चार संतानों में तीन पुत्र व एक पुत्री है जिसमें दो पुत्र अयोध्या नाथ व रामकुमार शिक्षक हैं और तीसरे पुत्र शिवकुमार कन्नौजिया सामाजिक कार्यकर्ता हैं । स्वर्गीय लहुरीराम काफी दिन से बीमार चल रहे थे उनकी सेवा सुश्रूषा श्रवण कुमार की तरह उनके तीसरे पुत्र शिवकुमार ने किया। जो समाज के लिए अनुकरणीय है। ऐसे शिक्षक को शत् शत् नमन।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *