National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 4:04 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 4:04 pm

परीक्षा की शुचिता को दागदार करने वालों पर हुई सख्ती से परीक्षार्थियों में राहत।

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

सराहनीय कार्य:- पेट परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा फर्जी छात्र गिरफ्तार 

 

परीक्षा की शुचिता को दागदार करने वालों पर हुई सख्ती से परीक्षार्थियों में राहत।

कोतवाली अकबरपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक-07.09.2025 को आयोजित PET परीक्षा-2025 में फर्जीवाड़ा कर दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे फर्जी छात्र के साथ- साथ सेटर को भ गिरफ्तार किया।

दिनांक 07.09.2025 को आयोजित पेट परीक्षा-2025 परिक्षा केंद्र रमाबाई महिला महाविद्यालय अकबरपुर अम्बेडकरनगर में द्वितीय पाली समय 15.00 बजे से 17.00 बजे के दौरान कक्ष सं0- आर2 में परीक्षा दे रहे शैलेन्द्र सिंह यादव पुत्र संतोष कुमार यादव निवासी कैधौरापरुआ पट्टी ठाकुरगंज थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर अनुक्रमांक 100893 का बायोमैट्रिक मैच न होने के कारण कंट्रोल रूम लखनऊ की सूचना पर पुनः बायोमेट्रिक कराया गया । गहन जांच से स्पष्ट हुआ कि उपरोक्त परीक्षार्थी के स्थान पर दूसरा व्यक्ति जिसका नाम अरुण कुमार यादव पुत्र जगदम्बा प्रसाद निवासी बूढापुर कुतुब अली ईशापुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ परीक्षा दे रहा था, जो शैलेन्द्र कुमार यादव उपरोक्त का आधार कार्ड दिनांक 06.09.2025 को प्रिन्ट कराया गया है, जो कूटरचित है ।अरुण कुमार ने उक्त आधार कार्ड सं0-214294496857 का प्रयोग कर परीक्षा दे रहा था। जिसे अरुण कुमार ने स्वीकार किया कि वह शैलेन्द्र सिंह यादव के स्थान पर परीक्षा देने आया था और यह भी स्वीकार्य किया कि इस कार्य के लिये शैलेन्द्र सिंह यादव ने 50 हजार रु देने की बात कही है और शैलेन्द्र सिंह यादव ने 27 हजार रु0 आनलाइन फोन-पे के माध्यम से मुझे दिये है । शेष 23 हजार रु0 रिजल्ट निकलने के बाद देगा तथा यह भी बताया कि मेरी मुलाकात शैलेन्द्र सिंह यादव से सुरेन्द्र यादव पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी ग्राम प्यारे पुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर , जो मेरे साथ प्रयागराज मे रहता था ने करायी थी और इसी ने पूरे लेन देन की व्यवस्था करायी थी । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि इस तरह से अरुण कुमार यादव द्वारा परीक्षा की सुचिता को भंग करने का प्रयास किया गया जिसे दिनांक 07.09.2025 को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के *विरुद्ध मु0अ0सं0-685/25 धारा–319(2)/338/336(3)/340(2)/318(4)/61(2) बीएनएस व 13(2) सार्वजनिक परीक्षा अधि0 2024 पंजीकृत किया गया* । उन्होंने बताया कि 08.09.2025 को थाना को0 अकबरपुर पुलिस टीम द्वारा सम्बन्धित मु0अ0सं0-685/25 धारा–319(2)/338/336(3)/340(2)/318(4)/61(2) बीएनएस व 13(2) सार्वजनिक परीक्षा अधि0 2024 से सम्बंधित प्रकाश मे आये अभियुक्त 1.सुरेन्द्र यादव पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी प्यारेपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर की तलाश में थाना अकबरपुर पुलिस टीम मरैला में मौजूद थी कि तभी जरिए मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि जिस अभियुक्त की तलाश की जा रही है वह जाफरगंज चौराहे पर स्थित अर्पित मिष्ठान भण्डार की दुकान के सामने खडा है । कोतवाली अकबरपुर पुलिस तत्काल सक्रिय हो कर मुखबिर द्वारा बताये हुये स्थान से करीब 100 मीटर दूर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लिया गया। पकडे गये व्यक्ति से जब कोतवाली पुलिस टीम ने पूछताछ किया तो उसने अपना नाम सुरेन्द्र यादव पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी ग्राम प्यारेपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर व उम्र 29 वर्ष बताया । गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में कोतवाल

श्री निवास पाण्डेय

निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला

उ0नि0 इसहाक खां

का0 सोनू यादव

का0 नसीम

का0 राहुल मौजूद रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।