National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 4:40 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 4:40 pm

रायपुर_प्रदेश के बाल वैज्ञानिक पियूष जायसवाल से सीएम की हुई मुलाकात, सीएम ने हर संभव मदद के अलावा जल्द ही पीएम से मुलाकात का भरोसा दिलाया।

रायपुर_प्रदेश के बाल वैज्ञानिक पियूष जायसवाल से सीएम की हुई मुलाकात, सीएम ने हर संभव मदद के अलावा जल्द ही पीएम से मुलाकात का भरोसा दिलाया। स्वास्थ्य मंत्री भी बोले पियूष समाज का ही नही प्रदेश का गौरव इसकी प्रतिभा को शिखर तक पहूचाएंगे।

13 वर्ष की उम्र में दुनिया की नामी शोध संस्थान इंटरनेशनल जनरल आफ साइंटिफिक रीजन एंड इंजीनियरिंग
द्वारा डॉक्टर की उपाधि प्राप्त करने वाले पियूष जायसवाल से गुरुवार की रात सीएम हाउस में विष्णु देव साय से एक औपचारिक मुलाकात हुई । 2 घंटे के इस मुलाकात में सीएम साय ने बाल वैज्ञानिक पीयूष जायसवाल से उनकी उपलब्धि की कहानी जानी। पिता पी एल जायसवाल भी इस समय मौजूद थे। सीएम बाल वैज्ञानिक के उपलब्धि से काफी प्रभावित हुए और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। श्री साय ने कहा कि जल्द ही वह अपने राज्य के इस प्रतिभा को पीएम मोदी से भी भेंट करवाएंगे।सीएम से मुलाकात के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ श्याम बिहारी जायसवाल ने इस प्रतिभावान छात्र को अपने निवास बुलवाया था। पियूष की उपलब्धि जानने के बाद जायसवाल ने तत्काल ही उन्हें सीएम से भेंट कराने का कार्यक्रम भी तय किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की पियूष ना केवल उनके समाज का बल्कि पूरे राज्य के लिए गौरव है।उसकी प्रतिभा को सफलता के उच्च शिखर तक पहूचाने सरकार हर संभव मदद करेगी।

जिज्ञासा से शुरू हुआ सफर,और हासिल कर लिया उपलब्धि_सर्वप्रथम 2020 में नासा की ओर से संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के लिए टूर हुआ था, यहा से लौटने के बाद पियूष ने 2021 में “फुलफिल ऑफ़ कॉसमॉस” अंतरिक्ष विज्ञान पर पूरी किताब लिख डाली। जिसमें अंतरिक्ष ब्रह्मांड की संपूर्ण जानकारी समाहित था।फिर 2021 में पियूष ने वेग रहस्य (Velocity Mystery) पर रिसर्च कर
बढ़ते गुरुत्वाकर्षण के चलते ब्रम्हांड में आने वाले खतरे को 13 वर्ष की उम्र में शोध कर खगोल विज्ञान क्षेत्र में एक नया अध्याय लिख दिया।अमरीका में स्थित दुनिया की नामी शोध संस्थान इंटरनेशनल जनरल आफ साइंटिफिक रीजन एंड इंजीनियरिंग ने इस सोध पर मुहर लगाकर पियूष को डॉक्टरेट को उपाधि के साथ ही बाल वैज्ञानिक का दर्जा दे दिया।17 साल के उम्र में वैज्ञानिक बनने वाले अल्बर्ट आइंस्टाइन के रिकार्ड को तोड़ते हुए पियूष 13 साल के उम्र में उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बाल वैज्ञानिक बन गए।
2021में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया।उपलब्धि के लिए
कलचुरी जायसवाल समाज ने कलचुरी गौरव से 2022 में राष्ट्रीय सामाजिक अवार्ड से नवाजा।
गोल्डन बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड एस्ट्रोफिजिक्स में 12 वर्षों में अपना नाम दर्ज कराएं। 2023 बाल श्रेठ पुरुस्कार प्रधानमंत्री संग्रहालय दिल्ली में अन्तराष्ट्रीय अवॉर्ड मिला हैं। दिल्ली में नेशनल साइंस अवार्ड 2024 का खिताब भी पियूष को हासिल है।
पियुष अपने उपलब्धि के लिए राज्य व राष्ट्रीय स्तर के अवॉर्ड हासिल किया है।

पियूष के माता पिता बने प्रेरणा,बहन भी महिला बाल वैज्ञानिक_मूलतः बलौदा बाजार जिले के रहने वाले
बाल वैज्ञानिक मास्टर पीयूष जायसवाल का शिक्षा दीक्षा बचपन से कक्षा आठवीं तक डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में हुआ व डी ए वी में पढ़ाई करते हुए बाल वैज्ञानिक बन गया हैं, पियुष अभी शकुंतला गुरुकुल भिलाई में कक्षा दसवीं का छात्र है। विद्यालय भी कक्षा 12 वी तक छात्रवृत्ति प्रदान किया है।छात्र पियुष जायसवाल के पिता पीएल जायसवाल डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता, बेमेतरा में प्राचार्य है।
माता-सुनिता जायसवाल डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल धरमपुरा कवर्धा में शिक्षिका हैं।
पियुष की छोटी बहन साक्षी जायसवाल भी छत्तीसगढ़ की पहली महिला वैज्ञानिक है।जिसने 12 वर्ष के उम्र में चेन्नई सरकार व भारत सरकार के कैबनेट मंत्री से सम्मान हासिल किया है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।