National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 6:32 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 6:32 pm

डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता के छात्रा रागिनी चन्द्राकार का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता के छात्रा रागिनी चन्द्राकार का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

डी ए वी जांता के बालिका ने नवोदय विद्यालय में चयन होकर विद्यालय का मान बढ़ाया:-प्राचार्य जायसवाल

दाढ़ी:- नगर पंचायत मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर के समीप में संचालित क्षेत्र का एक मात्र सी बी एस ई स्कूल व जिले का एक मात्र डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता की कक्षा आठवीं की छात्रा रागिनी चन्द्राकार पिता अजय चन्द्राकार का कक्षा 9वी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर चयन हुआ है

प्राचार्य श्री पी एल जायसवाल ने जानकारी साझा किया हैं डी ए वी मुख्यमंत्री स्कूल की होनहार छात्रा रागनी चंद्राकर का चयन हुआ हैं, विद्यालय से पूर्व से भी नवोदय विद्यालय के लिए छात्र- छात्राओं का चयन होते आ रहे हैं छात्र- छात्राए लगातार इसी तरह के अनेको प्रतियोगी परीक्षाओ व विभिन्न ओलंपियाड परीक्षाओ में सफलता हासिल किए हैं, वर्तमान में 14 छात्र-छात्राओ ने नासो ओलंपियाड परीक्षा में गोल्ड मैडल हाशिल किए हैं, इन बच्चों को रेंक के आधार पर नासा व इसरो जाने का मौका भी मिलेगा, 38 छात्र- छात्राओ ने बुलूम कैप ओलम्पयड में गोल्ड व सर्टिफिकेट हासिल हुए हैं, साथ ही 30 छात्र- छात्राओ का यंग साइंटिस्ट इंडिया व स्पेस किटज इंडिया नवाचार में हिस्सा लिए हैं। इन चयनित छात्र-छात्राओं को भी चेन्नई में बुलाया जाएगा ग्रैंड फिनाले के लिए, प्रचार्य ने आगे बताया कि विद्यालय के छात्रों का आईआईटी,( जे ई ई) मेडिकल जैसे बड़ी संस्थाओं के लिए भी चयन होते आ रहा हैं। डी ए वी जांता के बच्चे विभिन्न अनेकों प्रतियोगी परीक्षाओ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना, माता-पिता,व विद्यालय परिवार के साथ-साथ बेमेतरा जिला का भी नाम रोशन कर रहे हैं। इस तरह विभिन्न उपलब्धिओ के लिए प्राचार्य जायसवाल ने छात्रा रागनी चन्द्राकर सहित सभी छात्र-छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के लोगों को अपील भी किए हैं कि डी ए वी विद्यालय में कक्षा एल के जी से कक्षा कक्षा 9वी व कक्षा 11वी तक प्रवेश हेतु विद्यालय में सीमित सीट ही उपलब्ध हैं, डी ए वी सी बी एस ई शिक्षा का लाभ लेने हेतु पालकगण विद्यालय में सम्पर्क कर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं, विद्यालय से शिक्षक ललित देवांगन,अखिलेश पटेल,राहुल पटेल, निशु गुप्ता,अनिल चन्द्रवंशी, ज्ञानेश्वर साहू, पुरुषोत्तम कुमार, अमित कुमार, मनीषा सोनी, दीपिका वर्मा, आयुषी जैन, कैलाश सिंह, गोविंद प्रसाद साहू,राजा तंतुवाय, रेणुका पटेल, छोटु साहू, सुमित्रा पटेल, सविता साहू, रितिका साहु, सविता साहु,आरती धीवर, सुखदेव साहू, विजय चंद्राकर,गीता साहू, युवराज, नरेश साहू आदि सभी ने हर्ष व्यक्त किया हैं।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।