National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 6, 2026 5:45 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 6, 2026 5:45 am

प्रधान मंत्री श्री राजकीय इन्टर कॉलेज द्वारी (पैनों) मैं चौकीदार, सफाई कर्मी न होने से गुरुजन व छात्र स्वयं झाड़ू लगा रहे व घंटी बजाते 

प्रधान मंत्री श्री राजकीय इन्टर कॉलेज द्वारी (पैनों) मैं चौकीदार, सफाई कर्मी न होने से गुरुजन व छात्र स्वयं झाड़ू लगा रहे व घंटी बजाते 

उत्तराखंड रिखणीखाल।जनपद पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल प्रखंड में स्थित एकमात्र पी एम श्री राजकीय इन्टर कॉलेज द्वारी पैनों में कयी सालों से चतुर्थ श्रेणी के पद चौकीदार व सफाई कर्मी नियुक्त नहीं हैं। उनकी जगह ड्यूटी शिक्षक व छात्र ही करते आ रहे हैं।

पी एम श्री कॉलेज होने के बावजूद भी इन पदों पर कर्मचारियों का नियुक्त न होना आश्चर्यजनक है।कॉलेज का क्षेत्र काफी फैला हुआ है ऐसे में शिक्षकों व छात्रों का समय बर्बाद होता है।अब बीते जमाने की बात नहीं रही।अब आधुनिक जमाना व जीवन-शैली है।गुरुजन व छात्र इस काम को विवश ,लाचार व मजबूर होकर निभा रहे हैं।

दूसरी ओर छात्र छात्राओं को पढ़ाने के लिए 4-5 महीने से समाज शास्त्र का शिक्षक भी नहीं है।वे भी इस कॉलेज से अन्यत्र कोटद्वार आदि में अटैचमेंट पर चली गई हैं। जबकि वेतन आहरण इसी कॉलेज से ग्रहण कर रही हैं। अब ऐसे में समाज शास्त्र विषय के अध्ययनरत छात्रों का भविष्य का क्या होगा?पी एम श्री कॉलेज में तो ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिए। छात्रों के जागरूक अभिभावक व छात्र चिन्तित हैं।

क्या शिक्षा विभाग के आला अधिकारी/हुक्मरान अपनी दिव्य दृष्टि इस ओर घुमायेगें?इसका जवाब अभी भविष्य के गर्भ में है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *