National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 2, 2026 11:11 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 2, 2026 11:11 am

रविवार को होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां पूरी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन के निर्देश

रविवार को होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां पूरी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन के निर्देश

 

एडीएम के.के. मिश्रा ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

देहरादून, 17 जुलाई। रविवार, 19 जुलाई को जनपद में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर परीक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध एवं त्रुटिरहित कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा उच्च न्यायालय नैनीताल के अधीनस्थ कार्यालयों में सहायक समीक्षा अधिकारी, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, अनुवादक एवं टाइपिस्ट परीक्षा-2025 का आयोजन जनपद के 08 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एक पाली में होगी, जिसमें 3,908 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए 06 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 03 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

 

इसके अलावा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (असिस्टेंट कमांडेंट) परीक्षा-2026 जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहला सत्र सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तथा दूसरा सत्र दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा। इस परीक्षा में 4,266 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

एडीएम के.के. मिश्रा ने सभी सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों को परीक्षा केंद्रों का समय से निरीक्षण कर सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, बैठने की व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गोपनीय परीक्षा सामग्री के सुरक्षित परिवहन एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।

 

उन्होंने पुलिस, शिक्षा विभाग, कोषागार तथा अन्य संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि दोनों प्रतियोगी परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *