National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 4:20 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 4:20 pm

देश के लिए जनजातीय समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है: प्रमोद राउत

देश के लिए जनजातीय समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है: प्रमोद राउत
कालसी 14 फरवरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय जनजाति प्रमुख प्रमोद राउत ने एकलव्य मॉडल आदर्श विद्यालय कालसी का भ्रमण कर कहा की जनजातीय क्षेत्रों के छात्रों को उत्कृष्ट और संस्कारवान शिक्षा दी जा रही है। अनुशासन, स्वच्छता एवं विद्यालय प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्य सन्तोष जनक है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय जनजाति प्रमुख प्रमोद राउत चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर है इस दौरान उन्होंने कहा है की संपूर्ण देश में जनजातियों का स्वाभिमान हमेशा ऊंचा रहा है उन्होंने जनजाति समाज की सामूहिक संकटनात्मक शक्ति, प्रकृति के प्रति प्रेम, परस्पर एक दूसरे की सहयोगात्मक भावना आज के प्रगतिशील समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है ।
उन्होंने एकलव्य मॉडल आदर्श विद्यालय कालसी के छात्र-छात्राओं के साथ चर्चा वार्ता करते हुए कहा है कि जनजातीय क्षेत्र के छात्र एकलव्य विद्यालय से शिक्षित होकर भविष्य में जनजाति समाज को आर्थिक रूप से सक्षम बनाएंगे। उन्होंने कहा है कि विद्यार्थी परिषद के माध्यम से प्रतिभावान और निर्धन छात्रों को अधिक से अधिक एकलव्य विद्यालय में पढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
इस मौके पर विधानसभा के पूर्व सूचना अधिकारी भारत चौहान ने कहा है कि एकलव्य आदर्श विद्यालय जनजातीय समुदाय के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहे हैं इन विद्यालयों से पढ़ने वाले छात्र देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को लाभ होगा।
विद्यालय की प्रधानाचार्य डा सुधा पैन्यूली ने कहा है कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं की निश्चित दिनचर्या के आधार पर शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं रचनात्मक कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने कहा कि हर दृष्टि से छात्रों को सक्षम करने के लिए विद्यालय में अनेक गतिविधियां संचालित की जाती है।
इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री विक्रम परस्वान जी, प्रांत जनजातीय प्रमुख सागर तोमर जी, प्रांत सह सयोजक नितिन चौहान जी, वीर शहीद केसरी चंद्र राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट महासचिव प्रियांशु चौहान आदि लोग उपस्थित थे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।