National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 3:23 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 3:23 am

भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह

 

 

देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026,

भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन जिला जल एवं स्वच्छता मिशन, देहरादून के तत्वाधान में किया गया। प्लम्बर सम्मान समारोह का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी / उपाध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन अभिनव शाह द्वारा किया गया।

सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान उत्तराखण्ड पेयजल निगम एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान में पेयजल योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव में सक्रिय योगदान एवं अनुकरणीय कार्य करने के लिये विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर 33 प्लम्बर्स, पम्प ऑपरेटरर्स एवं फीटर्स को टूल किट भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने अपने सम्बोधन के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अन्तर्गत कार्यरत प्रथम पंक्ति के कार्यकर्ता यथा प्लम्बर्स, पम्प ऑपरेटरर्स, फीटर्स इत्यादि की भूमिका एवं उत्तरदायित्व पर प्रकाश डाला गया। प्लम्बर्स, पम्प ऑपरेटरर्स, फीटर्स द्वारा पेयजल योजनाओं का कुशल संचालन एवं रख-रखाव के कारण लोगों को घरों में नल से शुद्ध जल की आपूर्ति की जा रही है। इस कारण से जल जनित बीमारियों में कमी तथा शिशु मृत्यु दर में भी कमी आयी है। प्लम्बर सम्मान समारोह कार्यक्रम जनपद स्तर के अतिरिक्त समस्त 06 विकासखण्डों में आयोजित किया गया।

 

विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर समस्त उपस्थितों को अपने परिवारजनों, मित्रों, पड़ोसियों समाज और आने वाली पीढियों को जल संरक्षण, संवर्द्धन, पेयजल स्रोतों के संरक्षण करने की शपथ दिलवायी गयी।

 

विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में सुनील कुमार जिला विकास अधिकारी, कंचन रावत, सचिन अधिशासी अभियन्ता, उत्तराखण्ड पेयजल निगम मिशन, देहरादून, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के कार्मिकों तथा उत्तराखण्ड पेयजल निगम एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत प्लम्बर्स, पम्प ऑपरेटरर्स, फीटर्स इत्यादि उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।