National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 9:51 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 9:51 am

डाकपत्थर डिग्री कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण अभियान

 

26 सितम्बर 2025, विकासनगर।

डाकपत्थर डिग्री कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण अभियान

 

डाकपत्थर, 26 सितंबर। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्थापना दिवस के अवसर पर आज वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कॉलेज प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में एनएसएस से जुड़ी छात्राओं-छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजकुमारी भंडारी और डॉ. डी.के. भाटिया के नेतृत्व में हुआ। दोनों अधिकारियों ने स्वयं वृक्ष लगाकर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर कॉलेज के अन्य शिक्षकगण एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी वृक्षारोपण में सक्रिय योगदान दिया।

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ राधेश्याम गंगवार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस जैसे संगठन न केवल विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जागृत करते हैं, बल्कि उन्हें राष्ट्र सेवा एवं समाज कल्याण के प्रति प्रेरित भी करते हैं। उन्होंने वृक्षारोपण को धरती के भविष्य को सुरक्षित करने का सबसे प्रभावी उपाय बताते हुए सभी विद्यार्थियों से जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाने का आह्वान किया।

महाविद्यालय की प्राध्यापक का डॉ नीलम ध्यानी ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि सेवा, अनुशासन और समर्पण एनएसएस की आत्मा है। यदि विद्यार्थी समाज की सेवा में सक्रिय रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तो देश का भविष्य और भी उज्ज्वल होगा।

इस अवसर पर बी.एससी. प्रथम वर्ष के जंतु विज्ञान परिषद की कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारी भी समारोह में शामिल हुए। उन्होंने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी की और छात्रों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों ने यह प्रण लिया कि वे लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करेंगे ताकि यह वृक्ष आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध वायु और सुरक्षित वातावरण प्रदान कर सकें।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।