National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

July 31, 2026 3:54 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

July 31, 2026 3:54 am

वी. श. के. च. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बी एड विभाग में बड़ी धूमधाम से मनाया गया फ़ाग महोत्सव

 

16 मार्च 2026, डाकपत्थर।

 

वी. श. के. च. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बी एड विभाग में बड़ी धूमधाम से मनाया गया फ़ाग महोत्सव

 

आज दिनांक 16 मार्च 2026 को वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर के बी एड विभाग में फ़ाग महोत्सव कार्यक्रम बड़ी धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डी एस नेगी जी के द्वारा किया गया। उन्होंने छात्रों के क्रियाकलापों को सराहा एवं बताया कि समय समय पर छात्रों के मध्य में इस प्रकार कि स्वस्थ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना सकारात्मक रूप से आवश्यक है।

इस अवसर पर विभिन्न अंतरसदनीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें सलाद प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता एवं केश सज्जा प्रतियोगिता शामिल रहीं। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओ का निरीक्षण बी एड पाठ्यक्रम के समन्वयक डॉ अरविंद मोहन पैन्यूली विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान, डॉ विजय बहुगुणा विभागाध्यक्ष इतिहास विभाग एवं डॉ अनिल शाह इतिहास विभाग द्वारा किया गया, जिसमें सलाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अहिल्याबाई ग्रुप, द्वितीय स्थान पर लक्ष्मीबाई ग्रुप एवं आजाद व कलाम ग्रुप संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। केश सज्जा में प्रथम स्थान पर आंशिका, द्वितीय स्थान पर अंजलि एवं तृतीय स्थान पर साक्षी रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रिया द्वितीय स्थान पर दीपिका एवं तृतीय स्थान पर अमीषा एवं साक्षी संयुक्त रूप से विजेता रहे।

इस अवसर पर शिक्षक संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ रुचि बहुखंडी शिक्षकगण श्रीमती प्रिंसी कर्णवाल, डॉ कविता बडोला, श्रीमती दीपमाला धीमान, श्री जे पी नौगाईं, श्री अभिषेक गौड़, श्री विमल डबराल , श्री आवेश कुमार एवं छात्र छात्राओं में सीमा, अंशिका, इशिका, सपना, दिव्या, शिवानी, विशाखा, अंजलि साक्षी, दीपिका, पूजा, काजल , सुषमा, अमीषा, अंजली, नेहा, दिव्यांशु, सुशील, गौरव आदि उपस्तिथ रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *