National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 7, 2026 7:12 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 7, 2026 7:12 pm

डाकपत्थर कॉलेज की दो छात्राएं पल्लवी और वंशिका पानीपत में जौनसारी संस्कृति का प्रतिनिधित्व कर रही

डाकपत्थर कॉलेज की दो छात्राएं पल्लवी और वंशिका पानीपत में जौनसारी संस्कृति का प्रतिनिधित्व कर रही

 

       उत्तराखंड विकास नगर।वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनएसएस यूनिट की दो छात्राएं कु पल्लवी एवं कु वंशिका एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर (नेशनल इंटीग्रेशन कैंप) में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

21 से 27 अक्टूबर तक चलने वाले इस आवासीय कैंप में 17 राज्यों के 200 एनएसएस स्वयंसेवक हिस्सा लें रहें हैं। जिसमें उत्तराखण्ड की टीम में डाक पत्थर डिग्री कॉलेज से 02 छात्राएं, डीबीएस डिग्री कॉलेज के 02 छात्र और हल्द्वानी की 02 छात्राओं का चयन किया गया है।

एनएसएस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजकुमारी भंडारी चौहान ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों के अयोजन का मकसद विभिन्न राज्यों और वहां के लोगों की संस्कृति और रीती-रिवाज के मिश्रण से एक बहुआयामी राष्ट्रीय संस्कृति का निर्माण करना है। जिसमें कर्नाटक, बिहार, झारखण्ड, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, सिक्किम, गुजरात, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल है। इस राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में प्रत्येक दिन तीन राज्यों की टीमों को अपने राज्य का प्रतिनिधित्व और वहां की संस्कृति को पेश करने का मौका दिया जा रहा है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डीएस नेगी ने कहा कि प्रत्येक स्वयंसेवक अपने-अपने राज्य का ब्रांड एम्बेसडर है जो अपने राज्य में जाकर देश के अन्य राज्यों से आये युवाओं से मिलकर विभिन्न मिथकों और भ्रांतियों को दूर करेगा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ दिलीप भाटिया ने बताया कि इस प्रकार इस प्रकार के राष्ट्रीय कार्यक्रमों से समाजों की रूढ़िबद्ध धारणाओं को खत्म करने में मदद मिलती है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *