National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 1:32 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 1:32 am

एसिस्टेंट प्रोफेसर के घर जन्मदिन पर यथार्थ गीता पाठ आयोजन

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद प्रणव

एसिस्टेंट प्रोफेसर के घर जन्मदिन पर यथार्थ गीता पाठ आयोजन

जनपद अम्बेडकर नगर के तहसील आलापुर अंतर्गत लखनीपट्टी गांव में ग्राम विकास अधिकारी राजित राम यादव के घर उनके पौत्र रूद्र प्रताप के जन्मदिन के शुभ अवसर पर यथार्थ गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने भी बच्चे को आशीर्वाद दिया । उनके सुपुत्र सीआरपीएफ इंस्पेक्टर कृष्ण मोहन, असिस्टेंट प्रोफेसर बृजमोहन भी उपस्थित रहे। श्री परमहंस आश्रम मुस्तफाबाद के मठाधीश पूज्य रावण महराज जी ने संकीर्तन के माध्यम से पौत्र रूद्र प्रताप को आशीर्वाद प्रदान किया। तथा पूज्य गुरुदेव भगवान समय के महापुरुष परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज की विद्या को संकीर्तन के माध्यम से लोगों में प्रचारित प्रसारित किया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। अधिकारी को यथार्थ गीता भी बांटा गया।इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट व सामाजिक कार्यकर्ता डाक्टर लालबहादुर मौर्य, मास्टर रमेश सिंह, भी उपस्थित रहे। डाक्टर लालबहादुर मौर्य ने विस्तार से पूज्य गुरुदेव भगवान की विद्या पर विस्तार से चर्चा की जिनका समाधान उनके हर शंकाओं का किया गया। उनको यथार्थ गीता दी गई। फिर धर्म कर्म दान पुण्य पाप आदि जटिल से जटिल प्रश्नों का समाधान यथार्थ गीता से ही पूज्य रावण महराज द्वारा समझाया गया। पूरे यथार्थ गीता पाठ के दौरान मौसम बहुत ही सुखद रहा। मौसम बहुत अनुकूल रहा।इस अवसर पर एसिस्टेंट प्रोफेसर बृजमोहन द्वारा गीता पाठियों को पूज्य गुरुदेव भगवान का गमछा व अंगबस्त्र भेंट किया गया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।