अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद प्रणव
एसिस्टेंट प्रोफेसर के घर जन्मदिन पर यथार्थ गीता पाठ आयोजन
जनपद अम्बेडकर नगर के तहसील आलापुर अंतर्गत लखनीपट्टी गांव में ग्राम विकास अधिकारी राजित राम यादव के घर उनके पौत्र रूद्र प्रताप के जन्मदिन के शुभ अवसर पर यथार्थ गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने भी बच्चे को आशीर्वाद दिया । उनके सुपुत्र सीआरपीएफ इंस्पेक्टर कृष्ण मोहन, असिस्टेंट प्रोफेसर बृजमोहन भी उपस्थित रहे। श्री परमहंस आश्रम मुस्तफाबाद के मठाधीश पूज्य रावण महराज जी ने संकीर्तन के माध्यम से पौत्र रूद्र प्रताप को आशीर्वाद प्रदान किया।
तथा पूज्य गुरुदेव भगवान समय के महापुरुष परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज की विद्या को संकीर्तन के माध्यम से लोगों में प्रचारित प्रसारित किया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। अधिकारी को यथार्थ गीता भी बांटा गया।इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट व सामाजिक कार्यकर्ता डाक्टर लालबहादुर मौर्य, मास्टर रमेश सिंह, भी उपस्थित रहे। डाक्टर लालबहादुर मौर्य ने विस्तार से पूज्य गुरुदेव भगवान की विद्या पर विस्तार से चर्चा की
जिनका समाधान उनके हर शंकाओं का किया गया। उनको यथार्थ गीता दी गई। फिर धर्म कर्म दान पुण्य पाप आदि जटिल से जटिल प्रश्नों का समाधान यथार्थ गीता से ही पूज्य रावण महराज द्वारा समझाया गया। पूरे यथार्थ गीता पाठ के दौरान मौसम बहुत ही सुखद रहा। मौसम बहुत अनुकूल रहा।इस अवसर पर एसिस्टेंट प्रोफेसर बृजमोहन द्वारा गीता पाठियों को पूज्य गुरुदेव भगवान का गमछा व अंगबस्त्र भेंट किया गया।






