National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 6, 2026 10:08 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 6, 2026 10:08 am

ऑपरेशन प्रहार: विकासनगर में पुलिस की सख्ती, 15 वाहनों पर कार्रवाई, 2 चालक गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार: विकासनगर में पुलिस की सख्ती, 15 वाहनों पर कार्रवाई, 2 चालक गिरफ्तार

स विकासनगर

देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत सघन चेकिंग अभियान में बड़ी कार्रवाई की गई है। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, यह अभियान 23 अप्रैल 2026 की रात को क्षेत्र के धार्मिक स्थलों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर चलाया गया। चेकिंग के दौरान रेस ड्राइविंग, ट्रिपल राइडिंग, काली फिल्म, बिना हेलमेट, मॉडिफाइड साइलेंसर और शराब पीकर वाहन चलाने जैसे मामलों में कार्रवाई की गई।

अभियान के तहत 4 वाहनों को सीज किया गया, 8 के कोर्ट चालान और 3 के संयोजन चालान किए गए। वहीं, शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर सावन निवासी मंडी चौक और खजान सिंह निवासी भीमावाला को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए।

इसके अलावा, रात में अनावश्यक रूप से घूम रहे 4 संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत कार्रवाई करते हुए 1000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

होटल और ढाबों की चेकिंग के दौरान तोमर रेस्टोरेंट/होटल के संचालक प्रदीप तोमर के यहां आगंतुक रजिस्टर में अपूर्ण प्रविष्टियां पाए जाने पर पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत 10 हजार रुपये का कोर्ट चालान किया गया।

पुलिस ने बताया कि आमजन की सुरक्षा और आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *