National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 1:30 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 1:30 am

मोर्चा के आग्रह पर उप जिलाधिकारी पहुंचे ग्रामीणों का दर्द जानने

मोर्चा के आग्रह पर उप जिलाधिकारी पहुंचे ग्रामीणों का दर्द जानने

सम्पादक देवेन्द्र राय

विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में पुल नंबर एक, डॉक्टरगंज, विकास नगर के ग्रामीणों को खनिज भरे वाहनों की आवाजाही से हो रही परेशानी को दूर करने एवं ध्वस्त हो चुकी सड़कों का निर्माण तथा आबादी क्षेत्र से वाहनों के आवागमन हेतु सेलर मार्ग से इन वाहनों को वैकल्पिक रास्ता इस्तेमाल करने के मामले को लेकर उपजिलाधिकारी, विकासनगर विनोद कुमार से आग्रह किया था, जिसको लेकर उपजिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी मामलों का गंभीरता पूर्वक संज्ञान लिया |

मोर्चा के आग्रह पर उप जिलाधिकारी पहुंचे ग्रामीणों का दर्द जानने

मोर्चा द्वारा घेराव के मात्र 2 घंटे के उपरांत ही तमाम अवैध भंडारण एवं बैरियर्स सील कर दिए गए थे |उप जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, थाना प्रभारी एवं जिला खान अधिकारी को उपरोक्त तमाम मामलों में कार्रवाई के निर्देश 25/7/24 को ही जारी कर दिए थे | गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़क का निरीक्षण व वैकल्पिक मार्ग का भी जायजा लिया गया |एक अन्य मार्ग का भी विकल्प रखा गया है|

खनिज भरे वाहनों की आवाजाही ने कर दिया था लोगों का जीना मुश्किल

उप जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्या जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन भी दिया | नेगी ने कहा कि ग्रामीणों के हर दुख- दर्द में मोर्चा उनके साथ खड़ा है | मौके पर -मोर्चा के महासचिव आकाश पंवार, मोहम्मद असद, प्रवीण शर्मा पिन्नी, तथा ग्रामीणों में महिपाल सिंह रावत, कुंवर सिंह चौहान, फतेह सिंह राणा,अतर सिंह तोमर, डी.आर.जोशी ,संजय यादव, मुन्ना राम जोशी, पवन, अशोक थापा, जितेंद्र पुंडीर, मोहनलाल, मथुरा दास, इरशाद, केवल राम, बलबीर सिंह, जयपाल, विजेंद्र सिंह, काशीराम, पंछी राम, रोहित, बचन सिंह रावत, आशीष कुमार, रणवीर सिंह चौहान, गोविंद, केवल राम, ओमप्रकाश, बलबीर सिंह, पूजा, नरेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, हरीश चौहान, बिट्टू चौहान, जगत सिंह चौहान ,इकबाल आदि ग्रामीण मौजूद थे |

ध्वस्त हो चुकी सड़कों का किया मौका मुआयना

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.