National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 7:28 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 7:28 pm

एकादशी पर्व पर सपा सांसद अफजाल अंसारी स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज का किये दर्शन व लिए आशीर्वाद 

मिर्जापुर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव” 

 

 एकादशी पर्व पर सपा सांसद अफजाल अंसारी स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज का किये दर्शन व लिए आशीर्वाद 

 

सांप्रदायिक सद्भाव एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक श्री परमहंस आश्रम शक्तेषगढ़ में परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज का दर्शन व आशीर्वाद लेने पहुंचे सपा सांसद अफजाल अंसारी।

विश्व गुरु विश्व गौरव से सम्मानित यथार्थ गीता के प्रणेता तत्व द्रष्टा महापुरुष परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज की विराट आध्यात्मिक आभा में मनाये जा रहे इस पावन पर्व पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं संत महात्माओं भक्त गणों ने पूज्य गुरुदेव भगवान का साक्षात दर्शन व आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर संत महात्मा श्रद्धालु ब्रत रहते हैं और शायं पांच बजे पारण होता है। इस अवसर पर सपा सांसद अफजाल अंसारी भी पूज्य गुरुदेव भगवान का किये दर्शन । पूज्य गुरुदेव भगवान इस अवसर पर संत महात्माओं श्रद्धालुओं भक्तों के लिए फलाहार हलुआ मिठाई खीर लाल गन्ना गुड़ आदि छप्पनों भोग की व्यवस्था किए रहते हैं। पूज्य गुरुदेव भगवान ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीव जन्म जन्मांतर से भटका हुआ है, यह भटकाव उसकी अज्ञानता के कारण आती है।वह अपने संस्कार के अनुसार अनन्त चीजें पाले हुए रहता है ।परमात्मा को पाने के लिए इन सारी प्रपंचों से निवृत्त होना रहता है जो सद्गुरु कृपा से ही संभव है। जीव की इसी अनन्त दशा का एक दशा में होना ही एकादशी है। उन्होंने बताया कि अनन्त दशा को एक दशा में होने के लिए गीतोक्त साधना आवश्यक है, यथार्थ गीता पढ़े और उसको अपने जीवन में ढालें तभी आत्म कल्याण संभव है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।