National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 17, 2026 1:41 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 17, 2026 1:41 am

सवा साल पहले पढ़ाई करने कनाडा गए उज्जैन के युवक की हत्या, जानकारी मिलते ही छाया शोक, मुख्यमंत्री ने भी जताई संवेदना

सवा साल पहले पढ़ाई करने कनाडा गए उज्जैन के युवक की हत्या, जानकारी मिलते ही छाया शोक, मुख्यमंत्री ने भी जताई संवेदना

उज्जैन। लगभग सवा साल पहले कनाडा मे पढ़ाई करने गए एक युवक का शनिवार की रात अपने कुछ दोस्तों से ऐसा विवाद हुआ और इन दोस्तों ने युवक के साथ मारपीट कर डाली यह मारपीट इतने भयावह तरीके से की गई थी कि इसमें युवक की देर रात मौत हो गई। पूरे मामले की जानकारी जब मृतक के परिजनों तक पहुंची तो चारों ओर शोक का माहौल छा गया और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी इस मामले में शौक जता दिया।

बताया जाता है कि 14 मार्च को कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन में उज्जैन के रहने वाले गुरकीरत का उसके कॉलेज में ही पढ़ने वाले कुछ छात्रों से विवाद हो गया था। जिसके बाद गुरकीरत को कार से कुचल दिया गया। हमले मे गुरकीरत को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कनाडा में रह रहे गुरकीरत के दोस्त ने फोन कर रायपुर निवासी प्रबकीरत सिंह मनोचा को इस बारे में जानकारी थी गुरकीरत सिंह मनोचा के माता-पिता गुरजीत सिंह मनोचा C-86 पार्श्वनाथ सिटी, देवास रोड, उज्जैन में निवास करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और परिजन गहरे दुख में हैं।
सीएम ने जताई संवेदना
गुरकीरत के पिता गुरजीत सिंह मनोचा ने घटना की जानकारी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दी। जिन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।गुरजीत सिंह मनोचा के मुताबिक, कनाडा पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।

परिजन बोले – हत्या का मामला हो दर्ज

परिजन का कहना है कि विवाद का कारण अभी पता नहीं चला है। कनाडा पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज किया जाए।

यह पढ़ाई करने गए थे कनाडा

गुरकीरत सिंह मनोचा लगभग सवा वर्ष पूर्व उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गए थे, जहां वे Northern Lights College में Business Management – Post-Degree Diploma Program की पढ़ाई कर रहे थे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *