National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

July 31, 2026 3:53 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

July 31, 2026 3:53 am

7 दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत शहीद हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय,अगरोड़ा टिहरी गढ़वाल में चल रहे 7 दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान दिनांक : 16.03.2026

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर **शहीद हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा टिहरी गढ़वाल में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रश्मि (असिस्टेंट प्रोफेसर )भूगोल, के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सहायक श्रीमती सीमा(असिस्टेंट प्रोफेसर) हिन्दी, श्री जोगेंद्र कुमार ( असिस्टेंट प्रोफेसर) भूगोल,का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विशेषज्ञों ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला।

विचार व्यक्त करते हुए डॉ०पुष्कर सैनी ने कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है। वहीं फार्मेसिस्ट श्री प्रमोद व्यास, दैनिक जीवन में स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी। और श्री सुधीर भट्ट ने पशुपालन और पशुओ के चारे की विस्तृत जानकारी दी शिविर के बौद्धिक सत्र में श्री कृष्ण पाल सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर) राजनीति विज्ञान और डॉ० योगेंद्र सिंह गुसाईं (असिस्टेंट प्रोफेसर )वनस्पति विज्ञान,ने विद्यार्थियों को स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी के विषय में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी यदि स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होगी तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन अवश्य आएगा।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम में श्री रोहित कुमार ,श्री प्रताप सिंह राणा,तथा सभी स्वयंसेवी स्वयं सेविका उपस्थित रहे

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *