National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 1:33 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 1:33 am

नवनियुक्त एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा पुलिस अधिकारियों की मीटिंग लेकर दिये जरुरी दिशा-निर्देश

 

उत्तरकाशी उत्तराखंड 

प्रधान सम्पादक देवेन्द्र राय 

नवनियुक्त एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा पुलिस अधिकारियों की मीटिंग लेकर दिये जरुरी दिशा-निर्देश

जनपद उत्तरकाशी के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक, श्री अमित श्रीवास्तव द्वारा आज दिनांक 07.09.2024 को उत्तरकाशी पुलिस की कमान संभालने के उपरांत पुलिस अधिकारियों की मीटिंग ली गयी, जिसमें उनके द्वारा पुलिस अधिकारियों से जनपद में कानून, सुरक्षा एवं पुलिस व्यवस्था का फीडबैक लिया गया, तत्पश्चात उनके द्वारा सभी अधिकारियों को टीम भावना से कार्य करने के निर्देश देते हुये बताया गया कि पुलिस फोर्स एक अनुशासित बल है, हम सभी को अनुशासन के दायरे में रहते हुये अपनी ड्यूटी को निभाना है, हमें अपने कर्तव्य व दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी से करना है, यदि किसी थाना क्षेत्र में कोई घटना घटित होती है, तो उसकी सूचना सर्वसम्बन्धित को तत्काल देने, थाने पर आने वाले पीड़ितों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज करने, आमजन से सभ्य व्यवहार करने के साथ ही अन्य जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।