National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 5, 2026 9:23 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 5, 2026 9:23 pm

स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ का आयोजन वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर की ‘राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई’ के तत्वावधान में किया गया

11 जनवरी 2024, विकासनगर।

स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ का आयोजन वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर की ‘राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई’ के तत्वावधान में किया गया।कार्यक्रम का प्रारंभ स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जी आर सेमवाल ने छात्रों एवं प्राध्यापकों को विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए कहा। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर छात्रों एवं सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने नासिक, महाराष्ट्र में आरम्भ हो रहे 27वें राष्ट्रीय युवा उत्सव कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा जिसका उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रोफ़ेसर आर एस गंगवार, डॉ राखी डिमरी, डॉ योगेश भट्ट, राष्ट्रीय सेवा योजना की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजकुमारी भंडारी चौहान एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ डी के भाटिया, महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी मनमोहन सिंह, राजेश वर्मा, अशोक कंडारी आदि उपस्थित रहे

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *