National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 1:05 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 1:05 am

मसूरी।ततैया के काटने से पिता पुत्र की मौत 

ततैया के काटने से पिता पुत्र की मौत 

 

मसूरी ।ग्राम सभा तुनेटा मैं ततैया के काटने से पिता पुत्र की मौत हो गई जिससे पूरे गांव में शोक की लहर पैदा हो गई विगत दिवस सुंदरलाल ग्राम तुनेटा निवासी अपने पुत्र अभिषेक के साथ गाय चराने जंगल की ओर जा रहे थे कि अचानक ततैया द्वारा पिता पुत्र पर हमला कर दिया गया सुंदरलाल अपने पुत्र को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गए लेकिन उसके बावजूद भी दोनों पर ततैया द्वारा हमला जारी रहा जिस से दोनो गंभीर रुप से घायल ए गये जिसकी सूचना ग्रामीणों को मिली जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा पिता पुत्र को उप जिला चिकित्सालय मसूरी लाया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा दोनों का उपचार किया गया लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण दोनों की मौत हो गई पुलिस द्वारा शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

इस मौके पर ग्राम प्रधान गोविंद सिंह नै बताया कि सुंदरलाल 47 वर्ष और उनके पुत्र अभिषेक उम्र 8 वर्ष जंगल गए चलाने गए थे ततैया द्वारा हमला करने पर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने उदय उप जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर दोनों की मौत हो गई उन्होंने कहा कि उनके परिवार में सुंदरलाल ही घर का भरण पोषण करते थे उन्होंने मांग की कि वन विभाग द्वारा इन्हें उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए

क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम ने कहा कि उनके गांव के लिए बहुत बड़ी क्षति है और सरकार उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा उपलब्ध करवाये

इस मौके पर उप जिला चिकित्सालय के डॉक्टर के एस चौहान ने बताया कि ततैया द्वारा दोनों को बहुत ही बुरी तरीके से काटा गया था डॉक्टरों द्वारा प्रयास करने के बाद भी उन्हें नहीं बताया जा सका

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।