National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 6, 2026 5:42 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 6, 2026 5:42 am

भोपाल दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय शोध संस्थान समागम में 300 से अधिक राष्ट्रीय शोधार्थी हुए शामिल 

मध्यप्रदेश/भोपाल ठेंगडी

भोपाल दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय शोध संस्थान समागम में 300 से अधिक राष्ट्रीय शोधार्थी हुए शामिल

उत्तराखंड राज्य के जनपद देहरादून विकासनगर से रेखा खत्री रौथाण ने शोध समागम में लिया भाग

 

दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान के द्वारा राष्ट्रीय शोधार्थी समागम का आयोजन 12 से 14 फरवरी 2026 को मध्यप्रदेश के भोपाल में किया जा रहा है। इस रिसचर्स मीट की थीम है-” भारत के पुनरुत्थान के लिए सहयोगात्मक अनुसंधान की पहल”। इसमें देशभर से 300 से अधिक अध्येता शामिल हुए हैं। यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन मध्य प्रदेश काउंसिल ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी नेहरू नगर भोपाल में संपन्न हो रहा है।इस रिसचर्स मीट की विशेषता ये है कि इसमें पेपर प्रेजेंटेशन के बजाय संवादात्मक तरीके को वरीयता दी गई है, इससे सभी अध्येताओं की सभी उप विषयों में सहभागिता हो रही है और सार्थक परिणाम व सुझाव निकलकर के सामने आ रहे हैं। इस रिसर्च मीट में यह बात आ रही है कि शोध, पेपर पब्लिश होने तक सीमित न होकर समाज के उत्थान में सहभागी हो। इस रिसर्च मीट का मुख्य आयोजक दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान है तथा सह आयोजक मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग तथा वीर भारत न्यास वह अन्य संस्थाएं भी है। दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान के निदेशक डॉक्टर मुकेश मिश्रा जी ने कहा है कि शोध समाज के लिए उपयोगी हो उसमें सबकी सहभागिता हो, यही इस राष्ट्रीय शोधार्थी समागम का उद्देश्य है।

इस नेशनल रिसचर्स मीट में उत्तराखंड राज्य के जनपद देहरादून विकासनगर से रेखा खत्री रौथान ने सहभागिता की है। इस मौके पर रेखा खत्री रौथाण ने कहा कि इस शोध समागम में प्रतिभाग करके उन्हें पता चला कि किस प्रकार से हम शोध को समाज उपयोगी बना सकते हैं ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *