National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 5:35 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 5:35 pm

यदि पुल हुए धराशायी तो हत्या का मुकदमा दर्ज कराएगा मोर्चा- नेगी                                          

यदि पुल हुए धराशायी तो हत्या का मुकदमा दर्ज कराएगा मोर्चा- नेगी       

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि डाकपत्थर बैराज से ढालीपुर- आसन बैराज हेड रेगुलेटर पुल तक शक्ति नहर पर बने पुलों की स्थिति के मामले में केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान ने दिनांक 20/8/24 के द्वारा अपनी रिपोर्ट में उक्त पुलों को अत्यधिक क्षतिग्रस्त/ गंभीर करार दिया था तथा भारी वाहनों को तत्काल प्रतिबंधित करने एवं हल्के वाहनों को भी एक-एक कर छोड़ने का सुझाव दिया था, लेकिन ऊपर से नीचे तक कोई भी अधिकारी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं।

शक्ति नहर पर बने पुलों की स्थिति है अत्यधिक गंभीर   

और ना ही आज तक इन पुलों पर आवाजाही बंद हुई | इस संबंध में मोर्चा लगातार प्रयासरत है तथा पुलों को बचाना ही मोर्चा का उद्देश्य है | उक्त परियोजनाएं राष्ट्रीय महत्व की परियोजना हैं तथा पुल गिरने से विद्युत उत्पादन बाधित होने के साथ-साथ परियोजना कार्य भी प्रभावित होगा। संस्थान ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि इन पुलों के पियर्स में क्रैक, रोकर्स बेयरिंग और प्लेट टाइप बेयरिंग का जीर्ण- शीर्ण होना, मिस एलाइन्ड होना आदि- आदि |

सड़क अनुसंधान संस्थान/ शासन/ जिला प्रशासन भी मान चुका मामले को गंभीर

उक्त मामले में सचिव ऊर्जा/ परिवहन /खनन/ जिलाधिकारी/ संभागीय परिवहन अधिकारी (प्र)/ अधिशासी अभियंता, यूजेविएनएल/ प्रबंध निदेशक, यूजेवीएनएल आदि तमाम अधिकारी गेंद एक पाले से दूसरे पाले में सरकाने का काम कर रहे हैं |

एक दूसरे के सर डाल रहे अधिकारी जिम्मेदारी |  

माफियाओं को फायदा पहुंचाने एवं अपने आकाओं को खुश करने के लिए सबने आंखें बंद कर ली हैं | मोर्चा को आशंका है कि किसी भी वक्त भारी वाहनों की आवाजाही से पुल धराशाई हो सकते हैं, जिसमें जान- माल का नुकसान होने की प्रबल संभावना है |

भारी वाहन तो दूर, हल्के वाहनों पर भी प्रतिबंध का है उल्लेख     

मोर्चा ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुल गिरने से जान- माल का नुकसान होता है तो मोर्चा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मा. न्यायालय के माध्यम से हत्या का मुकदमा दर्ज कराएगा | पत्रकार वार्ता में -मोर्चा महासचिव आकाश पंवार व दिलबाग सिंह मौजूद थे |

किसी भी समय धराशायी हो सकते हैं पुल
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।