National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 15, 2026 2:56 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 15, 2026 2:56 pm

पुल निर्माण एवं भारी वाहनों की आवाजाही रोकने को मोर्चा ने शासन में दी दस्तक

पुल निर्माण एवं भारी वाहनों की आवाजाही रोकने को मोर्चा ने शासन में दी दस्तक

ढकरानी गांव को जोड़ने वाला पुल हो चुका जर्जर

पुलों पर भारी वाहनों की आवाजाही बन सकती है हादसे का कारण 

प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र राय 

देहरादून -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने विकास नगर स्थित शक्ति नहर पर बने ढकरानी गांव को जोड़ने वाले क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर नया पुल निर्माण एवं अन्य पर पुलों पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद करने को लेकर सचिव, ऊर्जा श्री आर.मीनाक्षी सुंदरम से मुलाकात कर वस्तु स्थिति से अवगत करा ज्ञापन सौंपा

श्री सुंदरम ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए | नेगी ने कहा कि उक्त शक्ति नहर पर बने पुल 55 वर्ष से अधिक पुराने हैं, जिस पर दिन -रात 30- 40 टन खनिज सामग्री लेकर वाहन दौड़ते रहते हैं | नेगी ने कहा कि बिल्कुल जर्जर हो चुके पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही पुल के गिरने का कारण बन सकती है, जिससे जान- माल के नुकसान की बहुत बड़ी संभावना है |

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *