National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 2:15 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 2:15 am

एमडीडीए में ओटीएस स्कीम लागू कराने को मोर्चा ने दी मुख्यमंत्री दरबार में दस्तक

एमडीडीए में ओटीएस स्कीम लागू कराने को मोर्चा ने दी मुख्यमंत्री दरबार में दस्तक

देहरादून– जन संघर्ष मोर्चा प्रतिनिधिमंडल ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में एक-दो दिन पहले मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में जनता को राहत पहुंचाने की दिशा में वन टाइम सेटलमेंट (ओटी एस) योजना लागू करने का आग्रह किया, जिस पर मा. मुख्यमंत्री ने वीसी,एमडीडीए को वार्ता के निर्देश दिए | नेगी ने कहा कि एमडीडीए के अंतर्गत भवन स्वामियों, जिनके द्वारा पूर्व में नक्शा पास नहीं कराया गया व स्वीकृत नक्शे से अधिक निर्माण कराया गया आदि तमाम मामलों में भवन स्वामी काफी परेशान हैं, किंतु ओटीएस स्कीम लागू न होने के चलते वो लोग अपना मामला निस्तारित/ सुलझा नहीं करवा पा रहे हैं | एमडीडीए का चाबुक हमेशा उन पर चलता रहता है, जिसकी वजह से भवन स्वामी बेबस हैं तथा डर के साये में जीने को मजबूर हैं | ओटीएस स्कीम लागू होने से एक और जहां सरकार को भारी मात्रा में राजस्व प्राप्ति होगी, वहीं दूसरी ओर भवन स्वामियों को भी काफी राहत मिलेगी | वैसे तो मामले कंपाउंड भी किये जा सकते हैं,लेकिन उसमें भवन स्वामियों को काफी कीमत चुकानी पड़ती है | भवन स्वामियों के लिए ओटीएस ही अच्छा विकल्प है | प्रतिनिधि मंडल में -अध्यक्ष अमित जैन मौजूद थे |

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।