National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 2:38 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 2:38 am

विद्युत बिलों में पार्ट पेमेंट की व्यवस्था को मोर्चा ने दी शासन में दस्तक

विद्युत बिलों में पार्ट पेमेंट की व्यवस्था को मोर्चा ने दी शासन में दस्तक

गरीब, मध्यमवर्गीय व सिफारिशविहीन परिवार पिस रहे | एसडीओ स्तर के आधिकारी को कोई अधिकार नहीं

अधिशासी अभियंता को है 25000 तक का अधिकार |

देहरादून- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की पीड़ा को समझते हुए बकाया विद्युत बिलों में पार्ट पेमेंट की व्यवस्था मजबूती से लागू कराने एवं अधिकार क्षेत्र सीमा बढ़ाने को लेकर सचिव, ऊर्जा श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा| श्री सुंदरम ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया | नेगी ने कहा कि वर्ष 2017 में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बकाया विद्युत बिलों में पार्ट पेमेंट की व्यवस्था को लेकर व्यवस्था जारी की, जिसमें एसडीओ स्तर के अधिकारी को कोई अधिकार नहीं दिया गया, जबकि अधिशासी अभियंता स्तर के अधिकारी को ₹25,000 तक की बकाया राशि तीन सामान मासिक किस्तों में वसूलने हेतु अधिकृत किया गया था | इसी प्रकार अधीक्षण अभियंता स्तर के अधिकारी को ₹2,00,000 तक का अधिकार दिया गया एवं अन्य अधिकारियों वह इससे अधिक की राशि हेतु अधिकृत किया गया, लेकिन हालिया मामले में सरकार द्वारा तेजी से राजस्व वसूलने हेतु इनके अधिकार लगभग फ्रीज किए गए हैं, जिसके चलते उपभोक्ताओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है | नेगी ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि एक साधन संपन्न परिवार एवं बड़े विद्युत बकायदार अपने रसूख का फायदा उठाकर इसका लाभ ले लेते हैं तथा वहीं दूसरी ओर 8-10 हजार का विद्युत बकायदार अपना विद्युत कनेक्शन कटवा बैठता है | इसी क्रम में सरकारी महकमें के लाखों रुपए के बकाया बिल होने के बावजूद कनेक्शन नहीं काटे जाते, मार सिर्फ गरीब पर ही पड़ती है |नेगी ने एसडीओ स्तर के अधिकारी की अधिकार सीमा शून्य के स्थान पर रू 25000 एवं अधिशासी अभियंता स्तर के अधिकारी की ₹25000 से बढ़ाकर ₹50000 करने की मांग रखी | प्रतिनिधि मंडल में -अशोक गर्ग मौजूद थे |

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।