National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

July 19, 2026 4:52 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

July 19, 2026 4:52 am

अंतर्राज्यीय भू-माफिया जानसन टी जान के काले कारनामों का सीपी को ज्ञापन 

कानपुर ब्यूरो मनोज तिवारी 

 

अंतर्राज्यीय भू-माफिया जानसन टी जान के काले कारनामों का सीपी को ज्ञापन 

 

आजकल राजीव कोहली की सरपरस्ती में है चार राज्यों में 12 मुकदमें से लैस जानसन

जानसन टी जान की बहू धर्म परिवर्तन कर पंडित से इसाई बनी सुजेता जान तथा उसके दो बच्चे के साथ मिलकर चर्च की जमीनों का सौदा करवाने वाला जानसन टी जान आज कल जेल की सलाखों में है। अंतर्राज्यीय भू-माफिया के गिरोह का संचालक पर कुल चार राज्यों में 12 मुकदमें दर्ज है। एलडीटीए कंपनी के नियमों की अनदेखी करके चर्च की जमीनों की विक्री करता है जानसन जिसके संबंधित उसके ऊपर अन्य राज्यों में कुल 12 मुकदमें दर्ज है। जानसन इस समय 82 वर्ष का है उसकी नियुक्ति 15/03/2003 में एलडीटीए के बतौर डायरेक्टर के पद पर हुई थी। जानसन के कंपनी में प्रवेश करते ही उसके चर्च विरोधी गतिविधियों के कारण 2015 में कंपनी के प्रबंध मंडल द्वारा नया प्रबंध मंडल चुनकर एनसीएलटी में जानसन के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया गया और उसे निकाल दिया गया । उसके साथी डायरेक्टरों व उनके आथराइज्ड एड्वोकेट का कहना है कि जानसन अब कंपनी में कुछ भी नहीं है। कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि कंपनी अधिनियम 2013 के अनुसार किसी भी कंपनी में सिर्फ पांच वर्षों के लिए ही मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया जा सकता है। पुनः नियुक्ति के लिए आरओसी में फार्म 32 दाखिल करना होगा जो जानसन द्वारा नही किया गया है। दूसरा कारण उन्होंने बताया कि चर्च कैनन ऐंड रुल के चैप्टर 12 तथा कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 164, 167 में यह प्रावधान है है कि 70 वर्षो से अधिक उम्र पार कर चुके व्यक्ति को मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर नियुक्त नहीं किया जा सकता। कंपनी का यह भी नियम है कि 6 वर्ष का सजायाफ्ता नियुक्त डायरेक्टर का पावर स्वत: शून्य होगा जबकि जानसन 18 माह की सजा नैनीताल जेल में विधवा आश्रम विक्रय किये जाने पर धारा 420 IPC के तहत तीन वर्षों का कठोर कारावास तथा दस हजार रुपए के अर्थदंड के द्वारा जमानत पर रिहा मुल्जिम ( सजा ए आफ्ता )है। इसके अलावा जमीनों की खरीद फरोख्त की कूटरचना में एक हफ्ते के अंदर दो बार कानपुर पुलिस ने उसे जुलाई 2026 में जेल भेजा है।अभी हाल ही में उत्तराखंड में उसके ऊपर आपराधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं। यह एक हैबिचुअल क्रिमिनल है । जानसन टी जान को जब यह आभास हुआ कि अब कंपनी में उसकी दाल नहीं गलेगी तो उसने एलडीटीए के ही पैरलल भू-माफिया राजीव कोहली बहू सुचेता जान, पोते सैम जान के साथ मिलकर पूरी चर्च की जमीनों को कब्जाने व खरीद फरोख्त करने के दृष्टिगत एक नयी फर्ज़ी कंपनी एक्सलो मीडोज प्राइवेट लिमिटेड बनाया है । इसी कंपनी के बैनर तले लखनऊ के गोमतीनगर के एक कैफे में बैठकर राजीव कोहली जानसन अपने पोते के साथ में एक जमीन लेने वाली पार्टी से जमीनी खरीद-फरोख्त की बात कर रहा था। उसी समय मुखबिर की सूचना पर कानपुर पुलिस जानसन को पकड़ने गयी तो पुलिस के सामने ही मुखबिर की राजीव कोहली और जानसन ने अपने गुर्गों के साथ पिटाई कर दी। जिसके संबंधित गोमतीनगर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 299/26 मुकदमा इन लोगों के खिलाफ दर्ज किया है। इन लोगों के खिलाफ एलडीटीए के डायरेक्टरों पौलजीनिया, सरफराज मसीह, व राबिन्सन ने पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल व डीएम कानपुर को ज्ञापन दिया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *