National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 11, 2026 6:41 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 11, 2026 6:41 pm

लाखामंडल आईटीआई को पुनः संचालित करने की मांग, मंत्री को सौंपा ज्ञापन

लाखामंडल आईटीआई को पुनः संचालित करने की मांग, मंत्री को सौंपा ज्ञापन

 

चकराता। विकासखंड चकराता क्षेत्र में लंबे समय से बंद पड़ी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) को पुनः संचालित किए जाने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में भाजपा नेता बचन शर्मा ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग मंत्री सौरभ बहुगुणा को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि विकासखंड चकराता के अंतर्गत लाखामंडल आईटीआई को पुनः संचालित किए जाने की आवश्यकता है। क्षेत्र में आईटीआई के संचालन से स्थानीय युवाओं को तकनीकी एवं रोजगारपरक शिक्षा का लाभ मिल सकेगा।

 

बचन शर्मा ने बताया कि संबंधित आईटीआई लंबे समय से सुचारु रूप से संचालित नहीं हो पा रही है। इसके चलते क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की ओर से संस्थान के निर्माण एवं संचालन के लिए भूमि उपलब्ध कराने की पहल भी की गई है।

 

ज्ञापन में मंत्री से मांग की गई कि आईटीआई को पुनः संचालित करने तथा आवश्यक भवन एवं अन्य निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं, ताकि क्षेत्र के युवाओं को इसका लाभ मिल सके।

 

बचन शर्मा ने कहा कि संस्थान के संचालन से चकराता क्षेत्र के युवाओं को स्थानीय स्तर पर तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *