National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 1:42 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 1:42 am

दिल्ली-यमुनोत्री मोटर मार्ग की डीपीआर की प्रगति पर  केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा को दिया ज्ञापन

दिल्ली-यमुनोत्री मोटर मार्ग की डीपीआर की प्रगति पर  केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा को दिया ज्ञापन

प्रधान सम्पादक देवेन्द्र राय 

 24 सितंबर विकास नगर। लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा जी को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में दिल्ली -यमुनोत्री मोटर मार्ग की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) की प्रगति और भारत माला परियोजना के तहत इसके निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की गई है।

ज्ञापन में बताया गया कि यह मोटर मार्ग केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा भारत माला प्रोजेक्ट के अंतर्गत स्वीकृत हुआ था और यह उत्तराखंड के विकास तथा क्षेत्रीय यातायात और पर्यटन के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है।

लोक पंचायत के सदस्य श्रीचंद शर्मा ने ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि डीपीआर की स्थिति पर स्पष्ट जानकारी प्रदान की जाए और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए जाएं।

समिति के अध्यक्ष गंभीर सिंह चौहान ने कहा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना की धीमी प्रगति के कारण क्षेत्रवासियों की मांगें अब तक पूरी नहीं हो पाई हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्रीय मंत्री इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करेंगे।

केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा है कि वह इस मोटर मार्ग के लिए संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देंगे ताकि यह कार्य शीघ्रता से प्रारंभ किया जाए।

इस अवसर पर विधानसभा के पूर्व सूचना अधिकारी भारत चौहान, एसएमआर जनजातीय पीजी कॉलेज के चैयरमैन अनिल तोमर लोक पंचायत के सदस्य सतपाल चौहान आदि लोग उपस्थित थे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।